रुड़की: लक्सर पहुंचे CM धामी, ट्रैक्टर पर बैठकर और राफ्ट से किया आपदा प्रभावित जलमग्न क्षेत्रों का निरीक्षण

 

तहसील क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रैक्टर और मोटर बोट में बैठकर आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल और आबादी क्षेत्र में हुए जलभराव का जायजा लिया। उन्होंने गंगदासपुर गांव में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की।

मुख्यमंत्री, पूर्व विधायक संजय गुप्ता के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर जलभराव वाले इलाके से होते हुए गंगदासपुर गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकांश ग्रामीणों ने खेतों में जलभराव होने से फसल को होने वाले नुकसान की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने आपदा में फसलों को हुई क्षति और भू कटाव का आकलन कराकर मुआवजा प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रामीणों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने जलभराव से प्रभावित इलाकों में जलनिकासी के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी मुख्यमंत्री ने दी।

Haridwar News CM Dhami inspected disaster affected areas in Laksar sitting on a tractor In Roorkee

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का परीक्षण किए जाने के भी निर्देश दिए। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को पुनर्वास और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि इस समय पूरा प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। सरकार का पूरा फोकस आपदा प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने और आपदा प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने पर है।

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट नजर आया। मंगलवार सुबह सीएम के लक्सर पहुंचने की चर्चा थी लेकिन लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए सीएम के लक्सर आने पर असमंजस बना हुआ था।

Haridwar News CM Dhami inspected disaster affected areas in Laksar sitting on a tractor In Roorkee

दोपहर के समय सीएम के दौरे की पुष्टि होते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। इसके बाद जनपद के अधिकारियों के लक्सर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे लक्सर पहुंचे। शाम छह बजे वह लौट गए।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…