उत्तरकाशी तबाही- धराली पहुंचे CM धामी, आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

Spread the love

 

त्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी मची तबाही है। लापता लोगों की तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन का आज चौथा दिन है। अब तक फंसे 657 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से भारी मशीनरी व रसद पहुंचाई गई है।

 

महिला ने बांधी सीएम को राखी

धराली उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने शुक्रवार को ऐसा दृश्य आया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री धामी तीन दिन से लगातार ग्राउंड जीरो पर डटे रहकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे थे, तो अहमदाबाद के ईशनपुर की रहने वाली धनगौरी अपनी कृतज्ञता रोक नहीं सकीं। उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन उन आंसुओं में डर नहीं, भरोसा था। वे आगे बढ़ीं, अपनी साड़ी का किनारा फाड़ा और उसका एक टुकड़ा राखी के रूप में मुख्यमंत्री की कलाई पर बांध दिया।

लिमचिगाढ़ में बैली ब्रिज बनाने का काम शुरू

लिमचिगाढ़ में बैली ब्रिज बनाने का कार्य शुरू हो गया है।

सीएम ने पीड़ितों को दिया सुरक्षा का आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली भूस्खलन आपदा स्थल का दौरा किया। यहां उन्होंने पीड़ितों को सुरक्षा का आश्वासन दिया।

पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तराकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी गर्जना व बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 अगस्त तक प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

और पढ़े  देहरदून- कबाड़ी बाजार में लगी आग, साढ़े 11 घंटे से सुलग रही, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची

जियो और एयरटेल की सेवाओं शुरू

जियो और एयरटेल की सेवाओं शुरू हो गई है। आपदा के कारण क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। संचार सेवाएं भी इसकी चपेट में आई थी।

मौसम खराब…चिनूक को चिन्यालीसौड़ में लैंड करना पड़ा

जनरेटर लेकर उत्तरकाशी आपदाग्रस्त क्षेत्र में जा रहा चिनूक मौसम खराब होने की वजह से चिन्यालीसौड़ में लैंड करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण चिनूक का संतुल बिगड़ रहा था।

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love