Cloudbrust: अचानक अखनूर के चौकी चौरा में फटा बादल..मची तबाही, 200 से ज्यादा घर जलमग्न

 

चौकी चौरा में रात लगभग 2 बजे अचानक बादल फटने से सुमाह खड़ (नाला) भर गया, जिससे अखनूर के सुमाह, सुंगल, पंगयाडी, रामनगर कॉलोनी और बोमाल क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया। इस कारण स्थानीय लोगों को भारी नुकसान हुआ है।

सुमाह में जेजेएम के तहत बनाए गए ट्यूबवेल की दीवार टूट गई है, जबकि अखनूर से गोपाला और पंगयाडी मुख्यमार्ग को जोड़ने वाली दोनों पुलियां भी टूट गई हैं। इस वजह से पंगयाडी और गोपाला गांव का संपर्क कट गया है, जिससे करीब 400 लोग प्रभावित हुए हैं।

 

वहीं, दरिया चिनाब का जलस्तर सुबह 8 बजे 44 फीट था, जो अब घटकर 42 फीट हो गया है। चिनाब नदी के किनारे स्थित गड़खाल पंचायत के फत्तू कोटली क्षेत्र में फिर से जलमग्नता बढ़ गई है, जहां लगभग 25 लोग फंसे हुए हैं।

इसके अलावा, बोमाल, देवीपुर, भोरकैम्प, चक सिकंदर, मैरा और बंधवाल जैसे इलाके चिनाब नदी के किनारे पानी से घिरे हुए हैं। प्रशासन और राहत एजेंसियां फंसे हुए लोगों की मदद के लिए सक्रिय हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की मांग की है और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

गांदरबल में फटा बादल, नदी-नालों में उफान, दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का खतरा बरकरार है। गांदरबल के कुल्लान में रविवार देर शाम बादल फटने से नदी-नालों में उफान आ गया। किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भारी बारिश का रेड अलर्ट अब बुधवार तक बढ़ गया है। दो दिन बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की संभावना है।

और पढ़े  जम्मू: बर्फीले इलाकों में जनगणना का पहला पड़ाव पार, लद्दाख की उपलब्धि, किश्तवाड़ देश का पहला स्नो-बाउंड जिला

विभाग के अनुसार बारिश का जम्मू संभाग के सभी दस जिलों और कश्मीर के दो जिलों अनंतनाग व कुलगाम में में ज्यादा असर दिखेगा। दोनों संभाग में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पठानकोट-जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर फिर भूस्खलन होने का खतरा है। विभाग ने मौसम विज्ञान विभाग ने प्रशासन, संबंधित विभागों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
  • Related Posts

    कठुआ: अवैध रूप से भारत में दाखिल पाकिस्तानी नागरिक 10 दिन की पुलिस रिमांड पर, पिछले महीने किया था गिरफ्तार

    न्यायिक मजिस्ट्रेट हीरानगर ने पाकिस्तानी नागरिक की अंतरराष्ट्रीय सीमा से अवैध रूप से भारत में दाखिल होने के आरोपी को 10 की पुलिस रिमांड का आदेश दिया है। हालांकि पुलिस…

    श्रीनगर: नाना पाटेकर ने फिल्मों में ही नहीं कारगिल में भी निभाया असल किरदार

    नाना पाटेकर सिर्फ दमदार अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि सेना और कश्मीर से उनका गहरा जुड़ाव रहा। वर्ष 1990 में वह टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े और मराठा लाइट इन्फैंट्री के…