CJP- वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में की सोनम से बात

नीट पेपर लीक मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया है। गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वांगचुक से नड्डा और जितेंद्र सिंह की मुलाकात के बाद सोनम ने अनशन तोड़ दिया। यहां पढ़ें…

सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से बातचीत के बाद वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया। वांगचुक पिछले कई दिनों से अनशन पर थे। बुधवार को विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल भी वागचुक से मिलने के लिए पहुंचा था। विपक्षी सांसदों ने भी सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की थी।

सीजेपी-सरकार वार्ता आज 12.30 बजे

CJP का प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेगा।

 

 

आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी सरकार-सीजेपी वार्ता

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया है कि शुक्रवार को एक चर्चा बुलाई गई है। हमें बहुत खुशी है कि सरकार हमारी इस मांग पर सहमत हो गई है कि यह चर्चा किसी न्यूट्रल जगह पर हो। इसके लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है।

 

छवि

वांगचुक के अनशन तोड़ने पर दीपके ने जताय आभार

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन तोड़ दिया है। अनशन तोड़ने की खबर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।

और पढ़े  दिल्ली: जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, सीईसी के इस्तीफे की मांग,हिरासत में कई आप कार्यकर्ता

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने ट्वीट किया- हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है… जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…