CJP- डीयू के बाद सीजेपी प्रोटेस्ट पर जेएनयू ने जारी की एडवाइजरी, प्रदर्शनों में जाने से बचने को कहा

डीयू के बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच एडवाइजरी जारी की है। जेएनयू ने अपने शिक्षकों और छात्रों को सलाह देते हुए कहा, वह अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता दें। विश्वविद्यालय ने उच्चतम न्यायालय के सार्वजनिक प्रदर्शनों संबंधी निर्देशों का हवाला दिया है। इसके तहत हितधारकों को जंतर मंतर, नई दिल्ली पर होने वाली सभाओं में शामिल होने से मना किया गया है। उन्हें ऐसी सभाओं में जाने से भी बचने का अनुरोध किया गया है।

जेएनयू की एडवाइजरी में सामाजिक माध्यम पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने की भी सलाह दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी परिणाम हो सकते हैं। विश्वविद्यालय की आचार संहिता के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। जेएनयू ने सभी को शैक्षणिक जिम्मेदारी और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया है।

कल डीयू ने भी एडवाइजरी जारी कर प्रदर्शनों से दूर रहने की दी थी सलाह
छात्रों और शिक्षकों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की ओर से कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, ऐसे प्रदर्शनों पर सख्त नियम लागू हैं। प्रदर्शनों में शामिल होने से कानूनी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, दिल्ली ने एक्स पर कहा, पुलिस का आज रात चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर कोई कार्रवाई करने का प्लान नहीं है। लोगों को सलाह दी है कि कोई भी गुमराह करने वाली या बिना पुष्टि वाली जानकारी न फैलाएं।

 

और पढ़े  भारत में खुलने जा रहा एपल का सातवां स्टोर: दक्षिण के इस मेट्रो शहर में होगा शुभारंभ, जानें....

 

डीयू ने कहा, प्रदर्शन के दौरान की गतिविधियों से छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा है। यह उनकी शैक्षणिक प्रगति को भी प्रभावित कर सकता है। साथ ही, पेशेवर अवसरों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। सभी छात्रों से अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है। उन्हें कानून का पालन करने की भी सलाह दी गई है। छात्रों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। स्थिति को भड़काने के लिए फर्जी और भ्रामक सामग्री फैलाई जा रही है।

  • Related Posts

    ‘शीश महल’ जनता के लिए खुला: ‘अरविंद केजरीवाल ने करदाताओं का पैसा इसमें लगाया’, दिल्ली सरकार के मंत्री का आरोप

    दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को जनता के लिए खोल दिया है। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इसका एकमात्र उद्देश्य जनता के पैसे…

    आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक- PM मोदी मंत्रियों के साथ करेंगे मंथन, परिसीमन-महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा संभव

    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज होने वाली है। बता दें कि, संसद के दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाए जाने के प्रस्ताव के बाद सरकार…