CJP- अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ी, टाइफाइड हुआ, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक लड़ाई जारी रहेगी

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत खराब हो गई है। शनिवार को अभिजीत दीपके ने खुद एक्स पर एक वीडियो जारी कर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। दीपके ने बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन बिना रुके जारी रहेंगे। एक्स पर अपने वीडियो संदेश में, अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी बीमारी विरोध प्रदर्शनों को नहीं रोकेगी और उन्होंने चल रहे आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वीडियो जारी कर दी हेल्थ अपडेट
एक्स पर जारी वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा, “जैसे कि आप सभी को पता था कि पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब थी। अब मेरी ब्लड रिपोर्ट आ गई है और मुझे टाइफाइड हुआ है। मेरा इलाज चल रहा है। मैं सभी कॉकरोचों को धन्यवाद करना चाहता हूं जो देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को इतना सफल बनाने के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। मुझे पता है कि अगर हम ऐसे ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जरूर होगा।”

 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े सीजेपी नेता
इससे पहले शुक्रवार को अभिजीत दीपके ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म करने के फैसले के बाद कहा कि पार्टी का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते। पत्रकारों से बात करते हुए, दीपके ने वांगचुक की सेहत को लेकर राहत जताई, लेकिन परीक्षा में गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही की मांग को लेकर आंदोलन के मुख्य मुद्दे पर टिके रहे। दीपके ने कहा, “हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। हमें बहुत खुशी और राहत है कि सोनम सर ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है, क्योंकि उन्हें 26 दिन से ज़्यादा हो गए थे। उनकी जान इस देश के लिए बहुत कीमती है।”

और पढ़े  दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह-रेखा गुप्ता: इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले कानून-व्यवस्था पर चर्चा, क्या होगा?

 

 

वांगचुक ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
दूसरी ओर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। हालांकि उनके इस फैसले की सोशल मीडिया पर आलोचना की गई, जिसका उन्होंने जवाब भी दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो मैसेज में, वांगचुक ने यह भी सवाल किया कि ये सब करने के बाद क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा। कि मेरा अनशन कितना पवित्र था। मैंने तोड़ा तो किसके हाथों तोड़ा उसके हाथों क्यों तोड़ा, इसके हाथों क्यों नहीं तोड़ा। क्या डील हुआ, क्या सौदा हुआ, ये सब मुझे जवाब देना होगा?

 

  • Related Posts

    कल से दिल्ली में किन-किन वाहनों को मिलेगी एंट्री, किसे रोका जाएगा?: आपकी गाड़ी मानक में है या नहीं, ऐसे करें चेक

    सर्दी दस्तक दे चुकी है और दिल्ली में अब प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कल से कई तरह के कदम उठाए जा सकते हैं। इस बार सरकार ने दिल्ली…

    सीईसी के खिलाफ कांग्रेस का प्रतीकात्मक महाभियोग आज, कल दिल्ली में महारैली,राहुल-अखिलेश समेत कई नेता होंगे शामिल

    विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में विपक्ष के कई…