चाइल्ड पोर्नोग्राफी: सीबीआई ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में देहरादून में मारे कई जगह छापे, इतने लोगों से की पूछताछ

इंटरपोल के इनपुट पर सीबीआई ने शनिवार को देहरादून में छापे मारे। चाइल्ड पोर्नोग्राफी की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। सीबीआई ने ऑपरेशन मेघ चक्र के तहत 20 राज्यों में 56 जगहों पर छापे मारे हैं। देहरादून में भी कई लोगों से पूछताछ की गई है। कई लोगों को चिन्हित भी किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने न सिर्फ बच्चों के शारीरिक शोषण से जुड़ी सामग्री इंटरनेट पर शेयर की हैं। बल्कि, उन्हें ब्लैकमेल भी किया है। देहरादून में सीबीआई के छापों के बारे में जनसंपर्क अधिकारी आरके गौड़ ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने सर्क्यूलेशन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लाइटेशन मटेरियल (सीएसईएम) के दो मामले दर्ज किए हैं। इंटरपोल ने सीबीआई को बताया था कि भारत और कुछ अन्य देशों में बच्चों के शारीरिक शोषण से संबंधित सामग्री इंटरनेट पर शेयर की जा रही है। शुरुआती जानकारी इंटरपोल न्यूजीलैंड से मिली थी।
इस ऑपरेशन को सीबीआई ने मेघ चक्र नाम दिया है। इसके तहत 20 राज्यों में 56 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। इनमें से देहरादून भी एक है। सूत्रों के मुताबिक यहां पर तीन जगहों पर 10 लोगों से पूछताछ की गई है। इनके डिवाइस के आईपी एड्रेस इस तरह की सामग्री वायरल होने में सामने आए हैं। ऐसे में इन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

और पढ़े  देहरादून: बाल अधिकार आयोग के रिकॉर्ड में हेराफेरी, कार्रवाई से बचने को गायब किए उपस्थिति रजिस्टर के पन्ने
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…