
अयोध्या-
अयोध्या जनपद में आयी बाढ़ का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंचे मुखायमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नयाघाट स्थित सरयू यात्री निवास में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली एवं हवाई सर्वेक्षण कर खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा भी लिया।आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज अयोध्या,बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकर नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं।
अयोध्या में भ्रमण करते CM योगी आदित्यनाथ।
पूरी नगरी में सतर्कता बढ़ा दी गई है
सीएम आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने निकले हैं।जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सरयू अतिथि गृह में हुई बैठक में जहाँ बाढ़ प्रभावित इलाकों की जानकारी ली तो वहीं दीपोत्सव की तैयारी के संबंध में भी जानकारियां हासिल की और दिशा निर्देश दिया साथ ही 28 सितंबर को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के जन्मोत्सव पर लता चौक का भी उद्घाटन होना है उसकी प्रगति की भी मुख्यमंत्री ने समीक्षा की ।
28 सितम्बर को लता चौक के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री अयोध्या में रहेंगे, जबकि वर्चुअल तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़ेंगे।









