उत्तराखंड: भतीजी की शादी में शामिल होने पैतृक गांव आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी,ऐसा रहेगा कार्यक्रम

 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह फरवरी को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे।

इसके साथ ही वह यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की जा रही है। उत्तराखंड के भी कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कांडी स्थित लोनिवि के हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए लोनिवि दुगड्डा तैयारियां करने में जुटा है।

वहीं यमकेश्वर रपटे में स्थित हेलीपैड को भी दुरुस्त करने की तैयारी चल रही है। गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी परिसर में छह फरवरी को योगी आदित्यनाथ एक जन सभा को संबोधित करेंगे।

और पढ़े  लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…