मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 को उज्जैन जाएंगे

Spread the love

लखनऊ-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 को उज्जैन जाएंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को इंदौर से उज्जैन जाएंगे। वे यहां नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा जाएंगे। भर्तृहरि गुफा उज्जैन के मठाधीश पीर योगी महंत रामनाथ महाराज के सानिध्य में मुख्यमंत्री श्री योगी का 101 बटुक ब्राह्मणों के मंत्रोंच्चार के बीच रुद्राक्ष, माती की माला से स्वागत होगा व पीतल का त्रिशूल भेंट किया जाएगा। मुख्यमंत्री महाकाल दर्शन भी करेंगे व भैरवगढ़ रोड स्थित उज्जैन के मां बगलामुखी धाम पर भी जा सकते हैं। नाथ संप्रदाय के मुख्यालय गोरखपुर से उनके उज्जैन आगमन की जानकारी भर्तृहरि गुफा में प्राप्त हो चुकी है। महंत रामनाथ महाराज ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष है। भर्तृहरि गुफा में गुरु गोरक्षनाथ जी की तपस्या स्थली के दर्शन करेंगे। सिंहस्थ 2016 में वे भर्तृहरि गुफा आए थे।


Spread the love
और पढ़े  Eid Alert: ईद पर मिश्रित इलाकों में पुलिस-प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी,नहीं सजेगी जामा मस्जिद
  • Related Posts

    प्रयागराज में हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, कई मजदूर दबे

    Spread the love

    Spread the love     फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा  नेता  और पूर्व  मंत्री  अंसार  अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो…


    Spread the love

    UP कैबिनेट बैठक- खाद्य, ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 37 प्रस्तावों पर मुहर, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *