उत्तराखंड – देहरादून पहुंच मुख्यमंत्री शिवराज ने संभाला मोर्चा, घायलों से मिलने पहुंचे अस्पताल, जाएंगे उत्तरकाशी।

Spread the love

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में 26 यात्रियों की जान चली गई। 30 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर एक खाई में जा गिरी। 26 शव बरामद कर लिए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। 

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी देहरादून पहुंच गए। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। सीएम शिवराज ने कहा, मैं यहां देहरादून के आपदा नियंत्रण कक्ष में हूं। मैंने मौके से पूरी जानकारी ली है। घटनास्थल पर डीएम, एसपी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। दो लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। तीन घायल मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। 

देहरादून में आपदा नियंत्रण कक्ष में जानकारी लेने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे।


Spread the love
और पढ़े  मसूरी: लालटिब्बा, चार दुकान जाना है तो कराना होगा रजिस्ट्रेशन, लंढौर छावनी क्षेत्र में प्रवेश के नियम बदले
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *