छोटे ने भरा मुंह में पटाखा, बड़े भाई ने लगाई आग, धमाके से उड़ा जबड़ाबालक की मौत, माता-पिता बदहवास

Spread the love

 

बांदा जिले में आतिशबाजी के दौरान मिस हुआ पटाखा लाकर उससे खेल करना बच्चे के जीवन पर भारी पड़ गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान मिस हुआ पटाखा दो सगे भाई उठा लाए। खेल के दौरान छोटे भाई ने मुंह में पटाखा भर लिया और बड़े भाई ने उसमें आग लगा दी।

धमाका होने से छोटे का जबड़ा उड़ गया, जबकि बड़ा भाई जख्मी हो गया। मेडिकल कॉलेज में छोटे भाई की मौत हो गई। अतर्रा चुंगी चौकी प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम बड़ोखर खुर्द गांव निवासी रामबाबू के दो बेटे आकाश (7) और सूरज (10) बुधवार शाम को घर के बाहर खेल रहे थे।

धमाके के साथ फट गया पटाखा
रामबाबू पत्नी के साथ किसी काम से घर से बाहर गए थे। दोनों बच्चे पिता के पास पहुंचे और शौच जाने की बात कहते हुए चाबी ले आए। ताला खोलकर घर के अंदर गए। घर के बाहर आने के बाद छोटे भाई आकाश में पटाखा मुंह में भर लिया और बड़े भाई सूरज ने उसमें आग लगा दी। आग लगते ही पटाखा धमाके के साथ फट गया।

मिस हुआ पटाखा उठा लाए थे बच्चे
इससे आकाश का जबड़ा उड़ गया। जबकि सूरज झुलस गया। पड़ोसियों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे माता-पिता घायलों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पर उपचार के दौरान छोटे बेटे आकाश की मौत हो गई। जबकि सूरज का उपचार किया गया। मृतक के चाचा दुलीचंद्र ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। वहीं पर मिस हुआ पटाखा पड़ा हुआ था, जिसे बच्चे उठा लाए थे।

और पढ़े  आर्टेमिस-II मिशन- नासा का आर्टेमिस-2 मिशन ऐतिहासिक यात्रा के अंतिम चरण में, पृथ्वी पर लौटने के करीब

Spread the love
  • Related Posts

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती से जुड़े मनी…


    Spread the love