छत्तीसगढ़ / रायपुर:- बजरंग दल ने क्लबों में देर रात की जांच,नाबालिको को पकड़ा,एसएसपी को सौंपेगे ज्ञापन

राजधानी में देर रात तक क्लब में शराब परोसने की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हाइपर क्लब सहित सामरिक ग्रीन स्थित पियानो प्रोजेक्ट व होटल शीतल स्थित जूक क्लब की आकस्मिक चेकिंग कर क्लब में नाबालिको को भी पकड़ा।

जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष योगेश सैनी सहित गौ रक्षक तनय लूनिया ने बताया कि राजधानी में पुलिस की शह पर क्लब मालिकों द्वारा देर रात तक अवैध रूप से शराब बेचकर युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है, पुलिस क्लब मालिकों पर कार्यवाही करने की जगह आम जनता को पकड़ प्रताड़ित करती है। शनिवार देर रात हाइपर क्लब सहित अन्य दो क्लबों की जांच बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा की गई जहां बड़ी संख्या में युवा 12 बजे के बाद भी शराब का सेवन करते नज़र आए, वही किसी भी क्लब में मेटल डिटेक्टर की सुविधा नहीं है जिससे अवैध हथियार क्लब के अंदर पहुंच रहे है जिससे बड़ी घटना होने की आशंका है।ंँ छत्तीसगढ़ / रायपुर:- बजरंग दल ने क्लबों में देर रात की जांच,नाबालिको को पकड़ा,एसएसपी को सौंपेगे ज्ञापन छत्तीसगढ़ / रायपुर:- बजरंग दल ने क्लबों में देर रात की जांच,नाबालिको को पकड़ा,एसएसपी को सौंपेगे ज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का मानना है कि पूर्व में भी गोलीकांड जैसी घटना क्लब परिसर में हो चुकी है,जिसके बाद भी पुलिस प्रशासन क्लब में जा रही आम जनता की सुरक्षा की गारंटी लेने में नाकाम साबित हुई है। इसके साथ ही इन बड़ी पार्टियों में तस्करों के नेटवर्क के चलते युवाओं को सुख नशा उपलब्ध करवाया जाता है जिसे पुलिस जान कर भी अंजान बनी रहती है।

इस पूरे मामले को लेकर अब बजरंग दल एसएसपी रायपुर को ज्ञापन सौंप क्लब संचालकों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए सभी क्लबों में सुरक्षा उपकरणों सहित समय से क्लब को बंद करने की मांग करेगी।

और पढ़े  रायपुर / छत्तीसगढ़- मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान
  • Related Posts

    सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान

    भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन…

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…