छत्तीसगढ़: चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण में आरोपी राहुल तोलानी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण में आरोपी राहुल तोलानी गिरफ्तार

रायपुर

भारत सरकार, गृह मंत्रालय एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली एवं पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त चाईल्ड पोर्नोग्राफी
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की साईबर विंग द्वारा प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की पहचान राहुल तोलानी निवासी गली नंबर 05 तेलीबांधा रायपुर के रूप में की गई। आरोपी राहुल तोलानी द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्र में रहते हुये अपने मोबाईल फोन से बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो अपलोड कर सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा आरोपी राहुल तोलानी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 204/23 धारा 67ए, 67बी आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

रायपुर पुलिस द्वारा चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों में लगातार कार्यवाही की जा रही है, जो भविष्य में भी जारी रहेगी।

*गिरफ्तार आरोपी – राहुल तोलानी पिता महेश तोलानी उम्र 22 साल निवासी गली नंबर 05 तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।*

और पढ़े  डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल
  • Related Posts

    डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप…

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…