छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री बघेल की आ गई नई सवारी,जानें क्या खास है इस कार में,नंबर प्लेट में लिखी हुई सीरीज में है कुछ खास

छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री बघेल की आ गई नई सवारी,जानें क्या खास है इस कार में,नंबर प्लेट में लिखी हुई सीरीज में है कुछ खास

सीएम भूपेश बघेल के काफिले में हाईटेक सुरक्षा मानकों से लैस काले रंग की नई कारों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने निवास परिसर में काफिले में शामिल इन वाहनों की मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सीएम के काफिले में शामिल सभी गाड़ियों को बदल दिया गया है।
पूजा के बाद मुख्यमंत्री इन नए वाहनों के काफिले में पुलिस लाइन रायपुर हेलीपेड के लिए रवाना हुए। जहां से वो हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के खरसिया के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री काफिले की पुरानी गाड़ियां करीब पांच साल चल चुकी हैं। सुरक्षा कारणों से इन गाड़ियों को बदला गया है। पुरानी गाड़ियां एक लाख 30 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं।<strong>छत्तीसगढ़-  मुख्यमंत्री बघेल की आ गई नई सवारी,जानें क्या खास है इस कार में,नंबर प्लेट में लिखी हुई सीरीज में है कुछ खास </strong>
मुख्यमंत्री अब तक पजेरो स्पोर्ट्स मॉडल कार में सफर कर रहे थे। वर्ष 2018 के चुनाव से ठीक पहले पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने इन गाड़ियों को अपने काफिले में शामिल किया था। उस समय इन गाड़ियों का नंबर 004 था। उस समय भी इसके चुनावी मायने निकाले गए थे, तब डॉक्टर रमन सिंह अपनी चौथी पारी के लिए चुनावी मैदान में उतरने जा रहे थे, लेकिन जब चुनावी रिजल्ट आया तो मायने कुछ और हो गया।
चुनावी साल 2023 में मुख्यमंत्री बघेल की सरकारी गाड़ी के नंबर में 23 नंबर का होना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस साल सीएम बघेल इन्हीं खास गाड़ियों से प्रदेश का दौरा करेंगे। काफिले में लाई गई ये नई नवेली ब्लैक एसयूवी कारें जब सड़क पर उतरीं और पुलिस परेड ग्राउंड के लिए रवाना हुई तो राहगीर
खासतौर पर मुख्यमंत्री के लिए मंगवाई गई हर एक कार की कीमत 20 लाख से अधिक है। इनमें कुछ गाड़ियां बुलेट प्रूफ सिस्टम से लैस है। सीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इन गाड़ियों को पंजाब में विशेष रूप से कस्टमाइज कराया गया है।
मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल सभी कारों का नंबर है CG02BB0023। सबसे बड़ी और खास बात ये है कि कार के नंबर प्लेट में लिखी हुई सीरीज BB। BB का अर्थ भूपेश बघेल से जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम अपने लकी नंबर 23 को काफी बेहद पसंद करते हैं।

और पढ़े  बड़ा विमान हादसा टला: लैंडिंग के वक्त फटा टायर, सुरक्षित बचाए गए 37 यात्री और चार क्रू मेंबर
  • Related Posts

    बड़ा विमान हादसा टला: लैंडिंग के वक्त फटा टायर, सुरक्षित बचाए गए 37 यात्री और चार क्रू मेंबर

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 के लैंडिंग के दौरान एक टायर पंक्चर हो गया। हालांकि…

    मनुस्मृति विवाद: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की चेतावनी, राहुल गांधी माफी मांगें वरना होगा बहिष्कार

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आपत्ति जताई है। शंकराचार्य ने राहुल गांधी पर मनुस्मृति में…