छत्तीसगढ़/बिलासपुर:- महिला ने किया नाबालिक बच्चे का यौन शोषण,1 हफ्ते तक रहा सदमे में..

छत्तीसगढ़/बिलासपुर:- महिला ने किया नाबालिक बच्चे का यौन शोषण,1 हफ्ते तक रहा सदमे में..

हफ्तों तक सदमे में था नाबालिग बालक

दस वर्षीय लड़का जो स्कूल की छुट्टी में अपने रिश्तेदार के घर रतनपुर आया था। जब वह एक दिन मोहल्ले में दुकान में फ्रुटी लेने जा रहा था कि मोहल्ले के ही एक विधवा महिला द्वारा बच्चे को चाकलेट देने के बहाने अपने घर ले गई और नाबालिग बच्चे के प्राईवेट पार्ट से छेडखानी की। नाबालिग बच्चे द्वारा रोने पर किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे बच्चा सदमे में आ गया था। बाद में बच्चे की माता रतनपुर आई और अपने बच्चे को रायपुर लेकर चली गई वंहा देखी की उसका बेटा गुमशुम सा डरा सहमा हैं। अपने बच्चे को पूछने पर नाबालिग बच्चे द्वारा अपने साथ घटी घटना को बताया। रतनपुर लाने पर उसने उस महिला की पहचान की और पास जाने पर उक्त महिला को देखकर रोने लगा। शिकायत पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा महिला के विरूद्ध अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अपराध क्रमांक 352/2023 धारा 377,506 भादवि , 4,12 पोक्सो एक्ट पजीबद्ध किया गया। पूछताछ और विवेचना दौरान तथ्यों की प्रथमतया जांच कर आरोपिया महिला को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जिसे न्यायालय ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रकरण में जांच जारी है।

और पढ़े  डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल
  • Related Posts

    डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप…

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…