छत्तीसगढ़: गिरफ्तार ननों को मिली एनआईए कोर्ट से जमानत, दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद लिया फैसला

Spread the love

 

दुर्ग से गिरफ्तार नन मामले में बड़ा अपडेट आया है। इस मामले में बेल एप्लिकेशन पर एनआईए कोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए  याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उन्हें बेल ग्रांट कर दिया है। कल बिलासपुर एनआईए कोर्ट में इस  मामले में सुनवाई पूरी हो गई थी और दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया था।

बता दें कि बीते दिनों दो नन की  दुर्ग से गिरफ्तारी हुई थी,दोनों पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में कार्रवाई की गई थी। जानकारी दें कि बीते 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन में धर्मांतरण और ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लेकर जमकर बवाल हुआ था। 2 मिशनरी सिस्टर (नन) और एक युवक पर 3 आदिवासी युवतियों को UP के आगरा में काम दिलाने के बहाने बेचने ले जाने का आरोप लगाया गया,इन्हें बजरंग दल से जुड़े लोगों ने पकड़ा था।

 

मामला भिलाई थाना-3 के दुर्ग जीआरपी चौकी का है। जानकारी के मुताबिक नारायणपुर की युवतियों को आगरा ले जाने वालों का नाम सुखमन मंडावी और मिशनरी सिस्टर प्रीति और वंदना है। ये तीनों लोग कमलेश्वरी, ललिता और सुखमति नाम की युवती को आगरा लेकर जा रहे थे। फिलहाल दोनों नन दुर्ग जेल में बंद है । अब एनआईए कोर्ट के निर्णय के बाद जल्द इनकी रिहाई की संभावना है ।


Spread the love
और पढ़े  छत्तीसगढ़- पांच की मौत: ट्रक-कार की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे की गई जान
  • Related Posts

    रायपुर छत्तीसगढ़: गोल बाजार के नए टीआई स्वराज त्रिपाठी का मीडिया ने किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

    Spread the love

    Spread the love   गोल बाजार थाने के नए प्रभारी स्वराज त्रिपाठी को स्थानीय मीडिया ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी और नया पदभार संभालने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।…


    Spread the love

    जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the love   2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने…


    Spread the love