चारधाम यात्रा: डीजीसीए की अनुमति, 15 सितंबर से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, इस दिन खुलेगा टिकट बुकिंग पोर्टल

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की अनुमति मिलने के बाद सात सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हेली टिकट की बुकिंग शुरू की जाएगी।

इस बार 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। मानसून सीजन को देखते हुए डीजीसीए ने 25 जून से हेली सेवा का संचालन रोक दिया था। चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू हो रहा है।
इसके लिए डीजीसीए ने निरीक्षण करने के बाद हेली सेवा संचालन की अनुमति दे दी है। आईआरसीटीसी की ओर से अपनी वेबसाइट पर सात सितंबर को सुबह 11 बजे से हेली टिकट बुकिंग की जानकारी जारी कर दी है, जिसमें 15 से 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग हो सकेगी।

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। डीजीसीए ने 15 सितंबर से हेली सेवा फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।

और पढ़े  हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…