चारधाम यात्रा: चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री धामी की उच्चस्तरीय बैठक खत्म,स्थानीय लोगों के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म।।

चारधाम यात्रा: चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री धामी की
उच्चस्तरीय बैठक खत्म,स्थानीय लोगों के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म।।

चारधाम यात्रा में अनिवार्य पंजीकरण से स्थानीय लोगों को छूट मिल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों से यात्रा पर आने वाले किसी भी तीर्थयात्री को दर्शन से वंचित नहीं रखा जाएगा। चाहे उहोंने पंजीकरण कराया हो या नहीं। कहा कि जिन होटलों, गेस्ट हाउस और होमस्टे में बुकिंग हो चुकी है, उन यात्रियों को दर्शन से नहीं रोका जाएगा। उनका वहीं, ऑफलाइन पंजीकरण कराया जाएगा।

बता दें कि सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता में चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व महासचिव डॉ. बृजेश सती ने यही तीन प्रमुख मुद्दे उठाए थे। जिसके बाद सीएम धामी ने बैठक में ये निर्णय लिए।

और पढ़े  देहरादून- करवा चौथ 2026: चांद के दीदार से लेकर व्रत खोलने तक, CM और पत्नी गीता धामी की दिखी खास झलक
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…