चम्पावत : जिलाधिकारी का जिला चिकित्सालय में ओचक निरिक्षण

Spread the love

चम्पावत जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भंडारी द्वारा जिला चिकित्सालय चंपावत में कोविड-19 के दृष्टिगत एवं चिकित्सालय में आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था के सम्बंध में चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को जिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को नियमित रूप से बेहतर स्वास्थ्य परीक्षण, दवा आदि उपलब्ध कराने के साथ ही निशुल्क भोजन की व्यवस्था कराने, नियमित रूप से रोगियों को दी जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का भी परीक्षण करने के निर्देश प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को दिए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आकस्मिक चिकित्सा केद्र के निरीक्षण के दौरान कक्ष में जगह कम होने के कारण हो रही समस्या के समाधान हेतु अतिरिक्त बेड स्थापित करने के निर्देश पीएमएस को दिए साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को कक्ष में अतिरिक्त बेड की क्षमता बढ़ाए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चिकित्सालय में स्थापित समस्त शौचालयों का निरीक्षण करते हुए पर्याप्त सफाई न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए स्वयं भी समय समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में स्थापित आरओ से स्वच्छ एवं साफ पानी की भी व्यवस्था की जाय।
निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी लैब एवं चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से स्वास्थ्य सम्बन्धित हो रही विभिन्न जांचों के संबंध में पंजिका का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि *प्रत्येक मरीज का आवश्यकता अनुसार निशुल्क जांच कराई जाएं साथ ही उन्होंने कहा कि पैथोलॉजी लैब के बाहर चिकित्सालय के माध्यम से की जाने वाली सभी जांचों से सम्बंधित फ्लेक्सी लगाई जाए, ताकि मरीजों के साथ साथ उनके तीमारदारों को इस संबंध में जानकारी हो सके कि चिकित्सालय में कौन-कौन सी जांचे की जाती हैं

और पढ़े  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग- आयोग ने घोषित की तिथि, पेपर लीक से रद्द हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को होगी

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *