चंपावत-  मुख्यमंत्री धामी का टनकपुर दौरा, शारदा कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Spread the love

 

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत के टनकपुर में शारदा घाट पर शारदा कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। टनकपुर में सीएम धामी ने बूम में 954.46 लाख और 30975.89 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें प्रथम चरण में शारदा घाट पर 107 करोड़ के कार्य होंगे, इसमें 500 मीटर लंबा घाट, फ्लड रोकने के लिए सुरक्षा दीवार, गेट, पैदल मार्ग, चेजिंग रूम, यात्री विश्राम शेड, लाइटिंग, कर्म हरि पाठशाला, आध्यात्मिक जोन से आदि कार्य भी शामिल हैं।

सीएम ने कहा कि शारदा घाट के 200 वर्ग किमी के दायरे को धार्मिक, पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। उन्होंने कहा कि चंपावत के जनता से जो वादा उन्होंने किया था वह जल्द पूरा होगा। सीएम ने कहा कि मदरसा बोर्ड भी खत्म होगा। अल्पसंख्यक स्कूलों में गुरुवाणी गूंजेगी।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कुछ भी होता है उसका हो हल्ला जगह-जगह होता है। कोटद्वार की घटना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। अपने भाषण के माध्यम से सीएम ने 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। उन्होंने कई बार कांग्रेस पर निशाना साधा।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- आवारा कुत्तों का आतंक; नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक रहेगी छुट्टी
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love