ऋषिकेश / जौलीग्रांट- हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव, पुलिस जांच में जुटी

 

जौलीग्रांट में बीआरआईटी प्रथम वर्ष की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। छात्रा का शव कमरे मे पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का मानकर जांच कर रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने कहा कि जौलीग्रांट हॉस्टल के कमरे में एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ है। प्रथम दृष्टिया  मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक छात्र का नाम तान्या चौहान (19) निवासी मुजफ्फरनगर है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…