धर्मनगरी अयोध्या में भगवान श्री राम की नगरी में सीताराम के विवाह की धूम

Spread the love

धर्मनगरी अयोध्या में भगवान श्री राम की नगरी में सीताराम के विवाह की धूम मची है। हर मंदिर में भगवान श्री राम और माता सीता का प्रतीकात्मक विवाह हो रहा है और इस पल के साक्षी अयोध्या वासियों के अलावा दूरदराज से श्रद्धालु भी बने।वही उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबा देवी ने भी राम नगरी में आयोजित रंगमहल मे भगवान श्री सीताराम विवाह महोत्सव में भाग लिया इस दरमियान भगवान की बारात में जमकर नाची।इस दौरान उन्होंने कहा कि सौभाग्यशाली हूं कि अयोध्या में भगवान राम के विवाह महोत्सव में शामिल होने का मौका मिला ताकि अयोध्या का सपना साकार हो रहा है राम नगरी में 2 तरीके के संत हैं एक शरण जो मां जानकी के उपासक होते हैं और दूसरे दास जो भगवान राम की उपासना करते हैं ऐसे में भगवान राम के उपवास को से यहां से विवाह की बारात निकाली जाती है और मां जानकी के उपवास को के यहां यह बरात पहुंचती है जहां वैदिक रीति-रिवाज के साथ सनातन संस्कृति की धार्मिक मान्यताओं के आधार पर विवाह संपन्न किया जाता है भगवान श्री राम माता सीता के विवाह की प्रथा आज भी राम नगरी में जीवंत है। शिक्षा मंत्री गुलाबा देवी ने कहा कि घरेलू शादियों में हम लोग उत्साह में रास्ते हैं और आज तो परमपिता परमेश्वर का विवाह है गुलाबा देवी ने कहा कि हम किशोरी जी पक्ष की तरफ से हैं भगवान श्री सीताराम विवाह में जो नृत्य किया जा रहा है वह आनंद का नृत्य है भगवान के विवाह की जो खुशियां है वह अपार है भगवान के विवाह में कितनी खुशियां है यह सोच और कल्पना से परे है उन्होंने कहा कि रंगीन नगर और सिर्फ दृश्य है ऐसी अनुभूति हो रही है कि हमारी अयोध्या नृत्य कर रही हो और विवाह के मद में नाच रही हो।

और पढ़े  लापरवाही- सीएचसी में ओटी टेबल पर गर्भवती को छोड़ सो गया स्टाफ, गर्भ से आधा बाहर आया बच्चा

Spread the love
  • Related Posts

     देहरादून: हवालात में पीआरडी जवान की मौत का मामला, डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्टम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत हो गई। जवान का शव  शनिवार को कंबल से बने फंदे में लटका मिला। घटना के…


    Spread the love

    मैनाठेर कांड- 300 तारीखें, 22 गवाह और 26 दस्तावेज, 47 पेज में दोषियों के गुनाह, 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the loveमैनाठेर बवाल के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा के पीछे मजबूत चार्जशीट, दमदार पैरवी और गवाही अहम रही। इस केस में तीन सौ तारीखें पड़ीं। 22 गवाह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *