LoC पर संघर्षविराम उल्लंघन: राजोरी में पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारत ने दिया जवाब, अलर्ट पर भारतीय सेना

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रही उथल-पुथल के बीच पुंछ जिले के मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार देर शाम संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना सामने आई है। बालाकोट क्षेत्र के तारकुंडी के पास पाकिस्तानी सेना ने भारतीय अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब पर सीमा पार से गोलीबारी बंद हो गई। सेना अलर्ट पर है।

 

पाकिस्तान ने यूनिवर्सल मशीन गनों से फायरिंग की
सूत्रों के अनुसार यह गोलीबारी करीब 5 बजकर 27 मिनट पर शुरू हुई और करीब 8 मिनट तक चली। पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के भारतीय सेना की अग्रिम चौकी को निशाना बनाकर यूनिवर्सल मशीन गनों से फायरिंग की। इस पर भारतीय सेना ने तुरंत प्रभावी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी चौकियों पर जवाबी गोलीबारी की। इसके बाद करीब 5 बजकर 35 मिनट पर गोलीबारी रुक गई। गोलीबारी में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सेना ने इस घटना पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है।

 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद संघर्ष विराम उल्लंघन का पहला मामला
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुंछ जिले में एलओसी पर यह संघर्ष विराम उल्लंघन की पहली घटना बताई जा रही है। गोलीबारी के बाद से एलओसी से सटे क्षेत्रों में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। सुरक्षा बल पूरे इलाके पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

और पढ़े  जम्मू-कश्मीर- पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश
  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर- पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश

    संचार सेवा ठप करके पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में हुए नरसंहार को दबाने की कोशिश में जुटे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पीओजेके हाईकोर्ट ने सरकार को 10 दिन…

    माता वैष्णो देवी- हेलिकॉप्टर का किराया 15 प्रतिशत बढ़ा, अगले महीने की इस तारीख से लागू होंगी नई दरें

    श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अब हेलिकॉप्टर यात्रा के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। श्राइन बोर्ड ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों…