Car: दुबई पुलिस की सुपरकार फ्लीट में शामिल हुई बेहद दुर्लभ Ferrari Purosangue Mansory

Spread the love

 

 

दुबई पुलिस ने अपनी हाई-प्रोफाइल लग्जरी पेट्रोल फ्लीट में एक और अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव मॉडल जोड़ दिया है। इस बार शामिल हुई है दुनिया की सिर्फ सात यूनिट्स में से एक Ferrari Purosangue Mansory Edition (फेरारी पुरोसांगुए मंसोरी एडिशन)। इस बेहद दुर्लभ और मॉडिफाइड सुपर एसयूवी को एमिरेट्स टावर्स के सामने आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पेश किया गया, जिसे टूरिस्ट पुलिस विभाग ने आयोजित किया था।

Dubai Police Marks 12 Years Of Luxury Patrol Cars With New Ferrari Purosangue Mansory SUV Addition

V12 इंजन वाली सुपर-पावरफुल SUV
Ferrari Purosangue Mansory अपने हाइपर-परफॉर्मेंस इंजन के लिए जानी जाती है। इसमें 6.5-लीटर का दमदार V12 इंजन दिया गया है। जो 755 bhp की पावर और 730 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। पावर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.1 सेकंड में पकड़ लेती है और अधिकतम गति 320 किमी प्रति घंटा तक पहुंचती है।

 

पूरे कार्बन फाइबर बॉडी के साथ Mansory टच
Mansory द्वारा कस्टमाइजेशन के बाद यह SUV अपने खास स्पोर्टी अंदाज में नजर आती है। इसमें पूरा कार्बन फाइबर बॉडी किट, बड़े एयर इनटेक्स के साथ नया स्पोर्ट फ्रंट बंपर, कार्बन फाइबर व्हील आर्च क्लैडिंग और फेंडर वेंट, फॉर्ज्ड FC.5 अलॉय व्हील्स, पीछे की ओर खास विंग और स्पेशल एग्जॉस्ट सिस्टम लगा है।

अंदर कदम रखते ही एक बेहद प्रीमियम केबिन मिलता है, जिसमें शानदार लेदर अपहोल्स्ट्री और कार्बन फाइबर फिनिशिंग दी गई है। Mansory-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील, स्पोर्ट पैडल्स और कस्टम सीट बेल्ट इसे और खास बनाते हैं।

 

 

दुबई पुलिस की लग्जरी कार फ्लीट
दुनिया भर में सख्त कानून व्यवस्था के लिए मशहूर दुबई पुलिस अपनी अनोखी सुपरकार पेट्रोल फ्लीट के लिए भी उतनी ही प्रसिद्ध है। लेकिन ये कारें चोर पकड़ने के लिए नहीं, बल्कि प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे दुबई मॉल, बुर्ज खलीफा के आसपास टूरिस्ट पेट्रोलिंग के लिए उपयोग की जाती हैं। इसके साथ ही ये सुपरकारें हर बड़े ऑटो शो और इंटरनेशनल मोटर इवेंट में दुबई की पहचान बनकर चमकती हैं।

और पढ़े  कलकत्ता हाईकोर्ट- सहमति से बने शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, महिला के आरोपों पर कलकत्ता HC की अहम टिप्पणी

फ्लीट में पहले से मौजूद सुपरकारें
दुबई पुलिस की फ्लीट में शामिल हैं Lamborghini Aventador (लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर), McLaren Artura (मैकलारेन आर्टुरा), Audi RS e-tron GT (ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी), Tesla Cybertruck (टेस्ला साइबरट्रक) और भी कई हाई-एंड मॉडल।
2013 में Aventador के साथ शुरू हुई इस लग्जरी फ्लीट का सिर्फ एक मकसद था- दुनिया का ध्यान खींचना। वहीं RS e-tron GT पहला इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार मॉडल था, जिसे COP28 सम्मेलन के प्रतीक के रूप में ’28’ नंबर दिया गया था। 2024 में शामिल हुआ Cybertruck इस फ्लीट का सबसे नया आकर्षण था। और अब Ferrari Purosangue Mansory ने इसे और भी खास बना दिया है।

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- पोखरी में शॉर्ट सर्किट से प्राथमिक विद्यालय  पैणी में आग, कंप्यूटर और फर्नीचर जले

    Spread the love

    Spread the loveविकासखंड पोखरी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में आग लगने से विद्यालय का कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि…


    Spread the love

    बंगाल की 6 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस जांच में जुटी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ राज्य के छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी कोलकाता के सिटी सिविल एंड…


    Spread the love