कार खाई में गिरी- जम्मू-कश्मीर के रियासी में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल, हादसे की यह वजह

जम्मू-कश्मीर के रियासी में सोमवार शाम माहौर से गूल की तरफ जा रही एक ईको वाहन डगनटॉप,रामाकुंड इलाके गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हुए। दुर्घटना का कारण खराब मौसम के साथ खस्ताहाल सड़क मार्ग बताया जाता है।

ईको वाहन नंबर जेके 19 ए – 4098 माहौर से गूल की तरफ जा रही थी, दुर्घटना के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना का पता चलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरे वाहन के पास लोग पहुंचे तो दो लोगों को मृत पाया। मृतकों की पहचान हक नवाज उम्र 22 वर्ष पुत्र मोहम्मद शफी निवासी बुद्धन और शारिजा उम्र 18 वर्ष पुत्री मोहम्मद शफी निवासी महाकुंड के रूप में हुई।

दुर्घटना में अन्य घायलों को काफी मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग तक लाया गया। दूरदराज का इलाका होने पर एम्बुलेंस की सुविधा नहीं होने के कारण सभी घायलों को सीएचसी माहौर लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने एक घायल रिफाकत अली उम्र 18 वर्ष पुत्र मोहम्मद रफी निवासी महाकुंड को मृत घोषित कर दिया।

घायलों की पहचान उमर गुल उम्र 18 वर्ष पुत्र मोहम्मद शफी निवासी महाकुंड, सद्दाम हुसैन उम्र 22 वर्ष पुत्र गुलाम हुसैन निवासी गूल, शाजिया कौसर उम्र 18 वर्ष पुत्री लियाकत अली निवासी दचछन्न, आदिल हुसैन उम्र 18 वर्ष पुत्र मोहम्मद रफी निवासी महाकुंड, शाहनवाज उम्र 18 पुत्र मोहम्मद शफी निवासी बुद्धन के रूप में हुई। माहौर में प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रियासी के लिए रेफर कर दिया गया।

और पढ़े  जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने सहकर्मियों को मारी गोली, कंपनी कमांडर समेत 4 की मौत
  • Related Posts

    सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार

    सेब इस बार महंगा बिकेगा। देश के दो शीर्ष उत्पादक राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब की पैदावार तेजी से घटी है। हिमाचल में पिछले साल के 4.07 लाख टन…

    जंगलों में छिपे आतंकियों की शामत: सुरक्षाबलों ने सितंबर में 5 पाकिस्तानी दहशतगर्दों को किया ढेर, 32 की तलाश

    एक तरफ पहाड़ों में आतंकियों की घेराबंदी, दूसरी तरफ पुख्ता खुफिया सूचनाओं पर दबाव और तीसरी तरफ सुरक्षित ठिकाना नहीं मिलने देना व वरिष्ठ अधिकारियों का मौके पर पहुंचकर अभियानों…