बागेश्वर धाम से गूंजी बेटियों को बचाने की पुकार, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे पर जानिए क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Spread the love

देश के जानेमाने कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इन दिनों दुनिया भर की चर्चाओं में सुमार ‘एपस्टीन फाइल्स’ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर इन दिनों धाम पर कथा सुना रहे हैं और आने वाले दिनों में विवाह का बड़ा आयोजन होने बाला है। कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए कहा दुनिया में जितने बड़े और गोरे लोग हैं उनके कारनामे उतने ही काले हैं, बिल गेट्स और डोनाल्ड ट्रंप भी कथा के दौरान हमला किया।

 

बाबा बागेश्वर ने कथा के दौरान उन्होंने कहा लगभग 35,000 पन्नों के इन दस्तावेज़ों में बिल गेट्स और डोनाल्ड ट्रंप जैसे दुनिया के बड़े लोगों की काली करतूत दर्ज है। इन धनी लोगों के कथित काले कारनामे छिपे हुए हैं। शास्त्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन प्रभावशाली लोगों ने आठ-आठ साल की छोटी बच्चियों को भी नहीं बख्शा। उन्हें नशे का आदी बनाकर जेफ्री एपस्टीन के निजी आइलैंड पर ले जाया जाता था, जहां उनके साथ गंदा कृत्य किए जाते थे, जो आज दुनिया के सामने आ गया है।

 

वहीं, बाबा बागेश्वर ने भारत की स्थिति पर बात करते हुए कहा दिल्ली का उदाहरण भी दिया, उन्होंने बताया कि राजधानी में औसतन 815 लोग प्रतिदिन लापता हो रहे हैं और उनके ठिकाने के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। वहीं बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने बताया उनके एक शिष्य की बहन के साथ हुई घटना के बात भी भक्तों से साझा की। बाबा बागेश्वर ने बताया कि उस लड़की को मॉडलिंग और टीवी में नाम कमाने का लालच दिया गया, फिर उसे नशे का आदी बनाकर एक जहाज में बंद कर दिया गया। उसे दुबई भेजने के बहाने गोवा के रास्ते बेचने की तैयारी थी, लेकिन समय रहते इस गिरोह को पकड़ लिया गया। उन्होंने इस घटना के माध्यम से समाज को ऐसे छिपे हुए खतरों के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी।

और पढ़े  शिक्षक की जमीन पर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 27 किलो हरे पौधे जब्त

Spread the love
  • Related Posts

    शिक्षक की जमीन पर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 27 किलो हरे पौधे जब्त

    Spread the love

    Spread the love     मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को…


    Spread the love

    रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में 3 की मौत, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर ने छीन ली जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveजबलपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा करने के बाद…


    Spread the love