ओवरटेक के चक्कर में यात्रियों से भरी बस बीच रोड पर पलटी, 3 की मौत, 16 लोग घायल।।

अयोध्या –
कैंट थाना क्षेत्र के मुमताजनगर NH 27 पर दिल्ली से सिद्धार्थनगर बांसी की तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी कि अचानक ओवरटेक करने की कोशिश में प्राइवेट बस पलट गई।इस बस में लगभग 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हैं और एक गंभीर रूप से घायल है।जिसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। और मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। और दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

<strong>ओवरटेक के चक्कर में यात्रियों से भरी बस बीच रोड पर पलटी, 3 की मौत, 16 लोग घायल।।</strong>

दरसअल यह बस हादसा मंगलवार सुबह 8 के बीच बताया जा रहा है। एनएच 27 पर दिल्ली से बस्ती सिद्धार्थनगर जा रही प्राइवेट बस अयोध्या जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के मुमताज नगर ओवर ब्रिज के पास ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और फ्लाईओवर के रेलिंग से लटक गई बता दें कि राजस्थान नंबर की प्राइवेट डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर दिल्ली से सोमवार को रवाना हुई थी।इस वही घटना की सूचना पर घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल और एंबुलेंस पहुंची है सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है डीएम नीतीश कुमार और एसएससी शैलेश पांडे ने घटनास्थल का जायजा लिया और हॉस्पिटल में जाकर घायलों से भी मुलाकात की।डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि य राजस्थान नंबर की बस जो दिल्ली से बांसी जा रही थी सिद्धार्थनगर के लिए इस बस में सवार यात्री ज्यादातर बस्ती और सिद्धार्थ नगर के थे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हैं।और एक गंभीर घायल को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है बाकी 10 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है डॉक्टरों की निगरानी में इनका इलाज यहां जारी है डॉक्टरों की टीम को निर्देशित किया गया है।तो वही प्रत्यक्षदर्शी के द्वारा बताया गया है कि तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के कारण यह घटना हुई है।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…