हाईकोर्ट नैनीताल- ड्राफ्टमैन की नियुक्ति पर रोक जारी, 15 को अगली सुनवाई

Spread the love

 

नैनीताल हाईकोर्ट ने नैनीताल की 12 वर्ष की नाबालिग से हुए कथित बलात्कार के मामले में आरोपी उस्मान खान की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद 14 जुलाई की तिथि नियत करते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

मामले के अनुसार दुष्कर्म करने वाले 72 साल के ठेकेदार नैनीताल निवासी उस्मान खान ने हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दायर की थी। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार नैनीताल में बीते 30 अप्रैल 2025 को मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज हुआ था।

घटना को 12 अप्रैल का बताते हुए 12 वर्षीय नाबालिग ने 72 साल के उस्मान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। इसकी शिकायत पीड़िता की मां ने मल्लीताल कोतवाली में दर्ज कराई थी। दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही लोगों ने उस्मान का विरोध किया था। आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़, मारपीट और धरना प्रदर्शन भी किया था।

 


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- अमरनाथ यात्रा की तरह होगी चारधाम यात्रियों की निगरानी, कितने यात्री कहां पर,प्रशासन को रहेगा पता
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love