बिल्डर का दर्द: 2 घंटे तक बदमाशों ने बंधक बनाकर दी यातनाएं, शरीर पर किया पेशाब, गुप्तांग पर मारे डंडे

Spread the love

यूपी के हापुड़ मार्ग स्थित मोदीपोन कॉलोनी में सात लोगों ने एक बिल्डर को कमरे में बंधक बनाकर दो घंटे तक यातनाएं दीं। आरोपियों ने बिल्डर को कुर्सी से बांध दिया और तमंचा कनपटी पर रखकर उन्हें बुरी तरह पीटा।

पांच दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की रिपोर्ट दर्ज
आरोपियों ने बिल्डर के ऊपर पेशाब किया और गुप्तांग पर भी डंडों से वार किए। घटना की शिकायत करने पर आरोपियों ने बिल्डर को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पांच दिन बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

 

एक लाख रुपये और पांच लाख के गहने ले गया था कर्मचारी
नगर की सुभाष विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति बिल्डर है। बिल्डर ने बताया कि उनके पास एक कर्मचारी काम करता है। आरोप है कि कर्मचारी ने 10 दिन पूर्व उनके कार्यालय से एक लाख रुपये की नकदी और पांच लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिए थे। बिल्डर ने चोरी की तहरीर कस्बा चौकी पर दी मगर पुलिस जांच के नाम पर टालती रही।

मदद की बात कर बुलाया
इसी बीच आरोपी कर्मचारी गायब हो गया। बिल्डर ने बताया कि बीती 27 जुलाई को कर्मचारी के दोस्त ने कॉल की और चोरी के खुलासे में मदद करने की बात कहते हुए उन्हें मोदीपोन कॉलोनी बुलाया।

कुर्सी पर बांधकर दो घंटे तक पीटा
आरोप है कि मोदीपोन कॉलोनी स्थित मकान में सात से अधिक आरोपियों ने तमंचे के बल पर उन्हें बंधक बना लिया और कुर्सी से बांधकर दो घंटें तक डंडों और बेल्ट से पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने बिल्डर पर पेशाब किया और उसके गुप्तांग पर भी वार किए।

और पढ़े  अयोध्या- श्रीराम जन्मभूमि समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरू

पुलिस का बयान
आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने घायल बिल्डर को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। बिल्डर का आरोप है पुलिस ने पांच दिन बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    Violence: पूछताछ में मुख्य आरोपी आदित्य आनंद ने कबूली हकीकत, पुलिस ने रिमांड में लिया

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता और एक लाख के इनामी आरोपी आदित्य आनंद ने पुलिसिया पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर…


    Spread the love

    Weather- चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी करेगी बेहाल, लू भी दिखाएगी अपना असर,जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveशुष्क मौसम के साथ प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने के साथ ही अब लू भी अपना असर दिखाएगी। मौसम विभाग के…


    Spread the love