बजट 2026: हर साल बजट के दिन अपनी साड़ी से कुछ न कुछ संदेश देती हैं वित्त मंत्री, देखें उनके पिछले लुक्स 

Spread the love

र साल की तरह इस साल भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। बजट को लेकर जहां देशभर के लोगों की निगाहें नीतियों, टैक्स राहत और विकास योजनाओं पर टिकी होती हैं, वहीं वित्त मंत्री के लुक को लेकर भी खासा उत्साह रहता है।

निर्मला सीतारमण हर बजट के दिन अपनी साड़ी के चयन से अलग पहचान बनाती हैं। उनका पहनावा सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारत की पारंपरिक हथकरघा संस्कृति और कारीगरों को सम्मान देने का प्रतीक बन चुका है। हर साल वह अलग राज्य की हैंडलूम साड़ी पहनकर संसद पहुंचती हैं, जो उस बजट को खास बना देती है।

साल दर साल उनका बजट लुक बदलता रहा है और हर बार उसमें सादगी के साथ भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। आइए आपको उनके सभी 9 लुक्स दिखाते हैं।

 बजट 2026 का लुक

 

  • आज वित्त मंत्री ने बैंगनी रंग की कांजीवरम साड़ी कैरी की है, जो देखने में काफी अच्छी लग रही है।
  • इस साड़ी के साथ उन्होंने फुल स्लीव का ब्लाउज पहना है।
  • कंधे पर शॉल उनके लुक को और क्लासी बना रही है।
  • उनका ये अंदाज काफी सादगी भरा लग रहा है।

 

बजट 2025 का लुक

  • 2025 में बजट पेश करते समय निर्मला सीतारमण ने क्रीम शेड की हैंडलूम साड़ी चुनी।
  •  साड़ी के बॉर्डर पर सुनहरे रंग की फिनिश और मधुबनी शैली में बने मछली के डिजाइन इसकी खास पहचान रहे।
  • लाल और गोल्डन बॉर्डर वाले ब्लाउज के साथ उन्होंने हल्की क्रीम रंग की शॉल ली, जिससे पूरा लुक संतुलित और गरिमापूर्ण नजर आया।
और पढ़े  Encounter: क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 शातिर अपराधी पकड़े, तीनों के पैर में लगी गोली

Union budget 2026 finance minister nirmala sitharaman budget looks

 

2024 का पूर्ण बजट सत्र

  • तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में वित्त मंत्री सफेद साड़ी में दिखीं, जिस पर बैंगनी और सुनहरे रंग का बॉर्डर था।
  • इसी रंग के ब्लाउज ने साड़ी के साथ अच्छा तालमेल बनाया और लुक को सादगी के साथ एलिगेंस दिया।
Union budget 2026 finance minister nirmala sitharaman budget looks
2024 का अंतरिम बजट

  • अंतरिम बजट के दौरान उन्होंने नीले रंग की साड़ी पहनी, जिसमें हल्के आइवरी प्रिंट नजर आए।
  •  साधारण ज्वेलरी के साथ यह लुक काफी शालीन और क्लासी दिखा।
Union budget 2026 finance minister nirmala sitharaman budget looks
2023 का बजट लुक

  • 2023 में निर्मला सीतारमण ने लाल रंग की संबलपुरी साड़ी पहनकर संसद में कदम रखा।
  • पारंपरिक टेंपल बॉर्डर वाली इस साड़ी ने भारतीय हस्तशिल्प को खास पहचान दिलाई।


Union budget 2026 finance minister nirmala sitharaman budget looks
2022 का बजट सत्र

  • इस साल उन्होंने ब्राउन रंग की हैंडलूम सिल्क साड़ी चुनी, जिसे डार्क मरून ब्लाउज के साथ पहना गया।
  • पूरा लुक बेहद सिंपल लेकिन प्रभावशाली रहा।
Union budget 2026 finance minister nirmala sitharaman budget looks
 2021 का बजट लुक

  • 2021 में लाल और ऑफ-व्हाइट रंग की पोचमपल्ली सिल्क साड़ी में उनका अंदाज दिखा।
  • गोल्डन बॉर्डर और जटिल डिजाइन ने साड़ी को खास बनाया।
Union budget 2026 finance minister nirmala sitharaman budget looks
2020 का बजट सत्र

  • 2020 के बजट के दौरान उन्होंने पीले रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी।
  • सुनहरे बॉर्डर वाली यह साड़ी पारंपरिक दक्षिण भारतीय पहचान को दर्शा रही थी।
Union budget 2026 finance minister nirmala sitharaman budget looks
2019 का पहला बजट

  • अपने पहले बजट भाषण में निर्मला सीतारमण गुलाबी साड़ी में नजर आईं।
  • हाथ में बही खाता और साधारण आभूषणों के साथ उनका लुक यादगार बन गया।

Spread the love
  • Related Posts

    संसद का बजट सत्र- लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the love   संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज सदन की कार्यवाही का पांचवें दिन है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर…


    Spread the love

    संसद का बजट सत्र LIVE- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, आज लोकसभा में होगी शुरुआत

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज पांचवें दिन की कार्यवाही के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की…


    Spread the love