B S Koshyari:- महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी क्या देंगे इस्तीफा,प्रधानमंत्री को बताई थी अपने मन की बात

Spread the love

B S Koshyari:- महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी क्या देंगे इस्तीफा,प्रधानमंत्री को बताई थी अपने मन की बात

भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके संकेत उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में दिए हैं। सोमवार को एक के बाद एक अपने कई ट्वीट में राज्यपाल कोश्यारी ने खुलासा किया है कि वे ‘सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त’ होना चाहते हैं। ट्वीट में उन्होंने यह भी बताया है कि पीएम मोदी की हालिया मुंबई यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बाबत बताया भी था।

ट्वीट में दिया संकेत
सोमवार को किए गए ट्वीट में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बताया ‘प्रधानमंत्री की हाल की मुंबई यात्रा के दौरान मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने की अपनी इच्छा के बारे में बताया था। साथ ही मैने पीएम से भविष्य में पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में अपना शेष जीवन व्यतीत करने की इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे हमेशा प्रधानमंत्री से प्यार और स्नेह मिला है। इस संबंध में भी मुझे ऐसी ही उम्मीद है।
राज्यपाल कोश्यारी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र जैसे संतों, समाज सुधारकों और वीरों की महान भूमि का राज्यपाल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। प्रदेश की जनता से तीन वर्ष से अधिक समय तक मिले प्यार और स्नेह को कभी भुलाया नहीं जा सकता।


Spread the love
और पढ़े  आज इन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान,निर्वाचन आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस वार्ता
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *