हैवानियत: एक लड़की को 3 लड़कों ने पहले लात-घूसों से पीटा, फिर रुकैया पर किया कुल्हाड़ी से वार

Spread the love

रियाणा के नूंह जिले के थाना सदर के गांव रेहना में 15 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 7:30 बजे एक युवती पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव निवासी इसराइल पुत्र अब्दुल सत्तार की बेटी रूकैया जब जमील के घर के सामने से गुजर रही थी, तभी पुरानी रंजिश के चलते जमील पुत्र लतीफ, इरसाद और आजाद पुत्र जमील ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

बिना वजह लात-घूंसों से मारा
आरोप है कि तीनों आरोपियों ने बिना किसी कारण रूकैया को लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान इरसाद ने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से रूकैया के मुंह पर वार किया, जिससे उसके होंठ कट गए और दांत टूट गए। गंभीर चोट लगने से युवती मौके पर ही बेहोश हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और बीच-बचाव किया।

 

रूकैया के पिता को दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता के पिता जब मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल रूकैया को पहले सिविल अस्पताल नूंह ले जाया गया, जहां से एमएलआर के बाद उसे नल्हड़ अस्पताल रेफर किया गया।

परिवार ने की सुरक्षा की मांग
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी अब भी घर पर हमला करने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने थाना सदर नूंह में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। सदर थाना नूंह ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।

और पढ़े  Bengal: बंगाल चुनाव के लिए BJP की चौथी सूची जारी, सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश

Spread the love
  • Related Posts

    GST- मार्च में जीएसटी संग्रह 2 लाख करोड़ रुपये के पार, सरकार की तिजोरी में जमा हुए 22.27 लाख करोड़

    Spread the love

    Spread the loveदेश में जीएसटी संग्रह में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। वित्त मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में सकल जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 2,00,064 करोड़…


    Spread the love

    New Rule: आज से खत्म हुआ UPI PIN का झंझट, अब अंगूठा लगाते ही चुटकियों में होगा पेमेंट

    Spread the love

    Spread the love   देश में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा माध्यम बन चुके UPI में आज से बड़ा बदलाव लागू हो गया है। नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत…


    Spread the love