हैवानियत: शक्तिवर्धक दवा खाकर राैंदी युवती की आबरू, दीवार में दे मारा सिर

क्षाबंधन पर गुरुग्राम से अपने गांव नसीरपुर लौट रही 21 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती की मौत की गुत्थी को शिकोहाबाद पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी प्रेमी राहुल उर्फ नितिन यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राहुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि वारदात में सहयोग करने वाले उसके फरार साथी अभिषेक की तलाश की जा रही है।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल निवासी विजेंद्र कॉलोनी, शिकोहाबाद ने स्वीकार किया कि 26 अगस्त को उसका जन्मदिन था। इसी बहाने उसने अपनी प्रेमिका बुलाया था। प्रेमिका 12वीं तक उसके साथ पढ़ी थी और बीएससी बायो व नर्सिंग का सर्टिफिकेट कोर्स करने के बाद गुरुग्राम की ब्लिंकिट कंपनी में नौकरी कर रही थी। उसे 26 अगस्त की शाम गुरुग्राम से लौटने के दौरान घर जाने से रोक लिया था। उसने अपने दोस्त अभिषेक निवासी सलेमपुर के जरिये मईयामई स्थित एक होटल में कमरा किराए पर लिया और अभिषेक को बाहर पहरेदारी पर बैठा दिया।

 

राहुल ने कबूला है कि उसने शक्तिवर्धक दवा खाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद रात लगभग ढाई बजे उसने दोबारा दुष्कर्म का प्रयास किया। जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया तो बौखलाकर उसका सिर उठाकर दीवार में दे मारा था। सिर में गंभीर चोट लगने और दुष्कर्म के कारण अंदरूनी अंग से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण युवती की तबीयत बिगड़ने लगी थी। रात करीब तीन बजे बाहर पहरा दे रहे अभिषेक के साथ युवती को अचेत अवस्था में बाइक के बीच में बैठाकर शिकोहाबाद मंडी के पास स्थित अस्पताल ले गया था। वहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया था। डायल-112 पुलिस टीम को देख अभिषेक मौके से भाग निकला था।

और पढ़े  काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: CM योगी और रक्षामंत्री ने बांटा केक, नायडू व चिराग पासवान भी रहे मौजूद

 

मृतका की सहेली और अस्पताल स्टाफ बने सरकारी गवाह
पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में कानूनी शिकंजा मजबूत कर दिया है। मुख्य आरोपी राहुल उर्फ नितिन यादव की जेल रवानगी के बाद विवेचना अधिकारी ने साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अभियोजन पक्ष को मजबूती देने के लिए पुलिस ने मृतका की शिकोहाबाद निवासी सहेली और उस निजी अस्पताल के कर्मचारियों को सरकारी गवाह बनाया है, जहां युवती को अचेत अवस्था में ले जाया गया था। शिकोहाबाद निवासी सहेली वही है, जिसके घर युवती ने गांव जाने से पहले अपना बैग रखा था और उसी के माध्यम से पुलिस को वारदात से जुड़े शुरुआती महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इंस्पेक्टर अनुज राणा के अनुसार मुकदमे की वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष पैरवी के लिए इन सभी प्रमुख गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

 

यह हुई थी वारदात
नसीरपुर के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती बुधवार को गुरुग्राम से रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लौट रही थी। शिकोहाबाद पर उसे प्रेमी नितिन यादव ने रोक लिया था। युवती ने भी अपने परिजन को फोन कर शिकोहाबाद में स्थित सहेली के घर रात अधिक होने व तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए ठहरने की बात कह दी थी। इसके बाद अपना बैग सहेली के घर छोड़कर प्रेमी के साथ होटल में चली गई थी।

 

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट व अंदरूनी रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया था। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग करते हुए शिकोहाबाद-नसीरपुर मार्ग पर चार घंटे से अधिक समय तक शव रखकर उग्र प्रदर्शन किया था।

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

 

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में तब्दील
मृतका के पैतृक गांव में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मातम छाया रहा। जिस दिन बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधना था उससे एक दिन पहले गांव की बेटी का शव घर पहुंचने से पूरे इलाके में शोक की लहर छाई रही। भाइयों की सूनी कलाइयां और बिलखते परिजन का मंजर देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…