उखड़ती सांसें- स्मॉग की चादर से ढकी दिल्ली, एक्यूआई 400 पार, गंभीर श्रेणी में प्रदूषण

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में है। बृहस्पतिवार सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे के साथ हुई। आसमान में स्मॉग की चादर दिखाई दी। कई क्षेत्रों में जहरीली स्मॉग की मोटी परत छाई रही। इसके चलते दृश्यता कम रही। आनंद विहार समेत कई इलाकों में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।

सीपीसीबी (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के अनुसार, इलाके के आस-पास एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 415 है, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है। सीएक्यूएम (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) ने दिल्ली-NCR में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी एक्शन लागू है।

 

आरके पुरम इलाके की तस्वीरें समान हालात दिखा रही हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, यहां AQI 374 है, जिसे बहुत खराब कैटेगरी में रखा गया है। CAQM (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

सुबह इंडिया गेट के आसपास जहरीले स्मॉग की परत देखने को मिला। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, इलाके के आसपास एक्यूआई 344 दर्ज किया गया है, जिसे बेहद खराब श्रेणी में रखा गया है। वहीं अक्षरधाम इलाके एक्यूआई 416 रिकॉर्ड किया गया है, जिसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है। आनंनद विहार में एक्यूआई 416, विवेक विहार में एक्यूआई 412, आईटीओ में एक्यूआई 397, द्वारका में 361, चांदनी चौक क्षेत्र में एक्यूआई 387, इंडिया गेट के आसपास एक्यूआई 344 दर्ज की गई है।

बता दें कि जहरीली स्मॉग की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली में सांसत में पड़ी सांसों के बीच प्रदूषण पर सख्ती और बढ़ा दी गई है। दिल्ली में आज से केवल बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। पेट्रोल पंपों पर बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) के ईंधन देने पर रोक लगाने की खबर के बीच बुधवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच कराने वालों की लंबी कतार लग गईं।

और पढ़े  आज वाल्मीकि जयंती: UP में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…