ब्रेकिंग – यहाँ 13 दिसंबर को जिले के सभी स्कूल कक्षा 10 तक के स्कूल रहेंगे बंद, इस कारण लिया गया फैसला

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार यानी 13 दिसंबर को जिले भर के कक्षा दस तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा। मोदी के आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक डायर्जन के चलते बच्चों और शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में होने वाली देरी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। स्कूल भले ही बंद रहेंगे लेकिन पढ़ाई ऑनलाइन होगी। बृहस्पतिवार को बीएसए और डीआईओएस ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने जारी अपने आदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन के मद्देनजर यातायात डायवर्जन के चलते परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल और समस्त बोर्डों के अंग्रेजी और हिंदी माध्यम से संचालित कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में ऑफलाइन शिक्षण कार्य 13 दिसंबर को स्थगित रहेगा। ऑनलाइन शिक्षण गतिविधियां संचालित रहेंगी। इसका कड़ाईसे पालन किया जाएगा। इसी तरह  डीआईओएस पीएन तिवारी ने भी आदेश जारी किया है।

और पढ़े  UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…