अयोध्या-  महाकुंभ स्नान को लेकर अयोध्या में भीड़ बढ़ने की आशंका पर जिला प्रशासन बनवा रही टेंट सिटी, बसंत पंचमी और मकर संक्रांति पर हो सकती है भारी भरकम भीड़

महाकुंभ बसंत पंचमी व मकर संक्रांति मेले को लेकर जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन की कलेक्ट सभागार में हुई बैठक, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता डीएम चंद्र विजय सिंह एसएसपी राजकरण नैय्यर ने संबंधित विभागो के अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालु इस दौरान पहुंचते हैं अयोध्या, 5 से 6 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे अयोध्या, व्यवस्थाओं में जुटा प्रशासन, अयोध्या धाम में बनाई जा रही है टेंट सिटी, टेंट सिटी में होंगे 3000 टेंट, संपूर्ण मेला क्षेत्र में पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, टूटी हुई सड़कों की मरम्मत पर विशेष ध्यान, जगह होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था के भी होंगे पुख्ता इंतजाम।

महाकुंभ स्नान के बाद लोग क्यू करते है अयोध्या के सरयू नदी में स्नान

ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश तिवारी जी के अनुसार (प्रकांड विद्वान)

पवित्र नदी: सरयू नदी को हिंदू धर्म में एक पवित्र नदी माना जाता है। यह नदी भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या से होकर गुजरती है और इसलिए इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है।

पापों का नाश: हिंदू धर्म में विश्वास है कि सरयू नदी में स्नान करने से पापों का नाश होता है और आत्मा शुद्ध होती है।

मोक्ष प्राप्ति: सरयू नदी में स्नान करने से मोक्ष प्राप्ति की प्राप्ति होती है, ऐसा हिंदू धर्म में माना जाता है।

धार्मिक अनुष्ठान: महाकुंभ स्नान के बाद सरयू नदी में स्नान करना एक धार्मिक अनुष्ठान है, जो हिंदू धर्म के अनुयायियों द्वारा पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ किया जाता है।

इसके अलावा कही न कही अयोध्या में जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य दिव्य मंदिर बन कर तैयार हो गया है उनके दर्शन करने के लिए भी लोग अयोध्या पहुंचते है एक कारण यह भी है

और पढ़े  UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…