ब्रेकिंग न्यूज़- राहुल गांधी को हुई जेल: कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को कोर्ट ने सुनाई 2 साल जेल की सजा, लोकसभा सदस्यता पर भी बना खतरा।।

ब्रेकिंग न्यूज़- राहुल गांधी को हुई जेल: कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को कोर्ट ने सुनाई 2 साल जेल की सजा, लोकसभा सदस्यता पर भी बना खतरा।।

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की ओर से 2019 में मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में आज सूरत की अदालत ने फैसला सुना दिया। कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार दिया है। कोर्ट थोड़ी देर में उनकी सजा का एलान भी करेगी। राहुल पर मोदी उपनाम पर टिप्पणी करने के लिए आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज है। इस मामले में आज ही फैसला आने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर राहुल गुरुवार सुबह ही सूरत रवाना हो गए।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, पार्टी विधायक दल के नेता अमित चावड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा और विधायक सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन को देखते हुए सूरत में मौजूद हैं। इससे पहले राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला ने बताया था कि फैसला सुनाए जाते वक्त कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे।

और पढ़े  पौड़ी- गुजरात भुज हादसा: कोटद्वार में सातों मृतकों का अंतिम संस्कार, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचीं विस अध्यक्ष
  • Related Posts

    गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को दबोचा, राइफल और 20 जिंदा कारतूस बरामद

    गुजरात एटीएस को एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने आरोपी के पास से एक राइफल और…

    पौड़ी- गुजरात भुज हादसा: कोटद्वार में सातों मृतकों का अंतिम संस्कार, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचीं विस अध्यक्ष

    गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे ने कोटद्वार के तीन परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। सोमवार को सातों मृतकों का अंतिम संस्कार कोटद्वार के…