Breaking: बीजेपी ने त्रिपुरा के 48 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की,मुख्यमंत्री माणिक साहा भी लड़ेंगे टाउन बार्दोवाली सीट से चुनाव

Breaking: बीजेपी ने त्रिपुरा के 48 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की,मुख्यमंत्री माणिक साहा भी लड़ेंगे टाउन बार्दोवाली सीट से चुनाव

भाजपा ने त्रिपुरा के 48 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपत सीट से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है और यहां दो मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। उम्मीदवारों की दी गई जानकारी यानी नॉमिनेशन की जांच 31 जनवरी को होगी।

मुख्यमंत्री माणिक साहा (CM Manik Saha) बोरदोवली सीट से चुनाव लड़ेंगे. उपमुख्यमंत्री जिष्णु देबबर्मा चारिलम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक (Pratima Bhoumik) धनपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी. बीजेपी (BJP) की पहली सूची में शामिल 48 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं हैं. 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होने वाले हैं और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी है. वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी.
त्रिपुरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के 25 साल से जारी राज को खत्म करके बीजेपी 2018 में पहली बार पूर्वोत्तर के इस राज्य में अपनी सरकार बनाने में सफल हो सकी थी. बीजेपी ने पांच साल पहले त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों में से 36 पर जीत हासिल की थी. बीजेपी के उम्मीदवारों की ये घोषणा भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक के बाद की गई है.

और पढ़े  अमेरिका: फ्लोरिडा में विमान हादसा, रिहायशी इलाके के पास निजी जेट क्रैश, प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…