अयोध्या-  जनचौपाल में समस्याओं पर मंथन, समाधान की दिशा में कदम

 

पूराबाजार ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित दो दिवसीय जनकल्याण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में पूरा बाजार क्षेत्र स्थित अकवारा कम्पोजिट विद्यालय में जनचौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम से पहले विधायक व अन्य पदाधिकारियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।
जनचौपाल के दौरान किसानों ने खाद की उपलब्धता में कमी एवं कालाबाजारी की शिकायतें प्रमुखता से उठाईं। इस पर विधायक ने उपजिलाधिकारी सदर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई गई तथा पात्र व्यक्तियों के समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं से जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी भरवाए गए। विद्युत विभाग से संबंधित गड़बड़ बिल एवं अन्य शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। रास्ते के विवादों के समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और जनचौपाल के माध्यम से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है तथा ऐसे शिविरों से आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रहा है।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व महानगर महामंत्री शिवेन्द्र सिंह, तिलकराम मौर्या, अरविन्द सिंह, हरभजन गौड, स्वाती सिंह, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, कपिल देव वर्मा विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…