ब्रह्मलीन कौशल किशोर फलाहारी को वशिष्ठ सम्मान और ब्रह्मचारी सम्मान से सम्मानित हुए योगाचार्य डॉ. चैतन्य।

Spread the love

उमापति त्रिपाठी की 230 वी जयंती मनाई गई

अयोध्या तुलसी उद्यान पार्क में रविवार अश्वनी मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को वशिष्ठावतार के रूप में ख्याति प्राप्त पं. उमापति त्रिपाठी के 230 वीं जयंती के अवसर पर वशिष्ठ सम्मान से नवाजे गए ब्रह्मलीन राजगोपाल मन्दिर के महंत कौशल किशोर फलाहारी महाराज और स्वतंन्त्रता आन्दोलन के प्रमुख क्रान्तिकारी रहे“ वृजनन्दन ब्रह्मचारी सम्मान से सम्मानित हुए योगाचार्य डॉ चैतन्य को अयोध्या के पौराणिक गुरुवशिष्ठ पीठ तीन कलश तिवारी मंदिर के परिसर में स्थापित वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के संयोजन में अयोध्या के विशिष्ट संतो महंतों की उपस्थिति में दोनों महापुरुषों को सम्मानित किया गया। वशिष्ठ सम्मान सनातन धर्म के प्रचार प्रसार एवं संस्कृति की रक्षा करने वाले विशिष्ट महापुरुषों एवं बृजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले मूर्धन्य महापुरुषों को दिया जाता है।सम्मान समारोह की अध्यक्षता श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र के अध्यक्ष मणिरामदास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास और संचालन रघुनाथ शास्त्री ने किया। वशिष्ठ सम्मान महंत कौशल किशोर फलाहारी महाराज के शिष्य सर्वेश्वर दास उर्फ शरद शुक्ला को सम्मान पत्र के साथ 51000 एवं वृजनन्दन ब्रह्मचारी सम्मान डॉ चैतन्य को सम्मान पत्र के साथ 21000 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ वशिष्ठावतार पंडित उमापति त्रिपाठी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा हमारा सत्कर्म है कि पूर्वाचार्य के चिंतन करने का अवसर प्राप्त और वशिष्ठ फाउंडेशन के माध्यम से महान विभूतियों के आशीर्वाद का अवसर प्राप्त हो रहा है। महंत गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि पूज्य गुरुदेव फलाहारी जी को दी गई सम्मान राशि गुरु भाइयों के संयुक्त निर्णय से उनकी मूर्ति में लगाई जाएगी जो राजगोपाल मंदिर में प्रतिष्ठित की जाएगी। इस अवसर पर लक्ष्मणकिला धीश महंत मैथिलीरमण शरण, श्री हनुमत निवास मंदिर के मिथिलेश नंदनी शरण,जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण,दर्शन भवन महंत डॉ ममता शास्त्री,हनुमत सदन के महंत अवध किशोर शरण, मंगल भवन महंत कृपालु राम भूषण दास, श्री सीता निवास मंदिर के महंत अवनीश सिंह ,डॉ सुनीता शास्त्री, महंत हरिजन दास, महंत रामकुमार दास, हनुमानगढ़ के पुजारी हेमंत दास, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, सांसद लल्लू सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा,शरद कुमार त्रिपाठी, श्रीशपति त्रिपाठी, एमबी दास विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों महान विभूतियां उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के उपरांत सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत शोध संस्थान अयोध्या के बच्चों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ जिसमें शास्त्रीय संगीत पंडित सत्य प्रकाश मिश्रा अयोध्या घराना द्वारा प्रस्तुत किया गया पंडित कार्तिक ने भजन प्रस्तुत की इसके साथ जगजीत मौर्य भारतीय मौर्य अंशिका सिंह सहित अन्य कलाकारों ने भजन सुना करके सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। सांस्कृतिक संध्या का द्वितीय सत्र संस्कृत विभाग लखनऊ के कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई जिसमें विजय अग्निहोत्री द्वारा गणेश वंदना गाइए गणपति जगवंदन श्री कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ बाल रूप की झांकी ठुमक चलत रामचंद्र ने सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। वही कीर्ति मिश्रा ने कभी राम बनके कभी श्याम बनके, पायो जी मैंने राम रतन धन पायो एवम राम का गुण गान करिए जैसे भजन को गाकर के उपस्थित सभी महानुभावों को भाव विभोर कर दिया।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मां-बेटे समेत 3 की मौत, छह लोग घायल

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *