Bomb Threat: पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल में बम की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Spread the love

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, धमकी भरा कॉल सुबह करीब 10:40 बजे आया, जिसमें दावा किया गया कि लवली पब्लिक स्कूल के अंदर विस्फोटक रखा गया है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। मौके पर तुरंत कई फायर टेंडर, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीमें भेजी गईं।

 

सावधानी के तौर पर छात्रों, शिक्षकों और पूरे स्टाफ को स्कूल भवन से बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। साथ ही स्कूल परिसर को पूरी तरह घेरकर जांच शुरू कर दी गई। अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।


Spread the love
और पढ़े  Price Increased: घरेलू एलपीजी के दाम 60 और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये बढ़ोतरी, लागू हुई नई दरें 
  • Related Posts

    भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से CBI फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों

    Spread the love

    Spread the loveकरूर भगदड़ मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय को पूछताछ के लिए मंगलवार को फिर से तलब किया है।…


    Spread the love

    दिल्ली: नांगलोई में DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने किया पथराव और आगजनी

    Spread the love

    Spread the loveनांगलोई इलाके में बेकाबू डीटीसी बस ने कुछ लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। आक्रोशित लोगों ने बस को रोक कर…


    Spread the love