बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने इंदौर पहुच किया कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का लोकार्पण,20 मिनिट तक अस्पताल का मुआयना किया

Spread the love

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने इंदौर पहुच किया कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का लोकार्पण,20 मिनिट तक अस्पताल का मुआयना किया

महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को इंदौर में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का लोकार्पण किया। उन्होंने अनिल अंबानी, टीना अंबानी और जया बच्चन के साथ अस्पताल का फीता काटा। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने इंदौर शहर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर आकर मुझे आनंद आया। यह देश का सबसे साफ शहर है। मैं चाहता हूं कि इंदौर स्वस्थ शहर भी बने।

शहंशाह ने कहा, मुझे अस्पताल के उद्धाटन के लिए इसलिए नहीं चुना गया कि मैं अभिनेता हूं, बल्कि इसलिए कि मैंने सबसे ज्यादा अस्पतालों के दर्शन किए हैं। मेरा कई बार ऑपरेशन हुआ। मुझे भारतीय डॉक्टरों पर बहुत भरोसा है। उन्हीं की वजह से आज मैं जिंदा हूं। भविष्य में भी मुझे अस्पताल की जरूरत पड़ी तो मैं भारतीय डॉक्टरों पर ही भरोसा करूंगा।

20 मिनिट तक अस्पताल का मुआयना किया-

अमिताभ बच्चन ने फीता काटने के बाद नौ मंजिला अस्पताल का मुआयना भी किया। वह आईसीयू यूनिट, ओटी, लैब में गए। इस दौरान टीना अंबानी उन्हें अस्पताल की खूबियों के बारे में बताती रहीं।


Spread the love
और पढ़े  Weather: मौसम ने मध्य प्रदेश में बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा
  • Related Posts

    Weather: मौसम ने मध्य प्रदेश में बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक खतरनाक रुख अपना लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम…


    Spread the love

    Fire- इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की जलकर हुई मौत, मौके पर अधिकारी

    Spread the love

    Spread the loveइंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *