बागेश्वर Dham: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की मिली धमकी, गृहमंत्री मिश्रा ने दिए जांच के आदेश

बागेश्वर Dham: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की मिली धमकी, गृहमंत्री मिश्रा ने दिए जांच के आदेश

धीरेंद्र शास्त्री दिन प्रति दिन सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्हें किसी अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि एक फोन कॉल पर किसी व्यक्ति ने धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जान से मारने की धमकी के मामले में छतरपुर के बमीठा थाने में धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई लोकेश गर्ग की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी का नाम अमर सिंह है। थाना बमीठा में धारा 506, 507 के अंतर्गत अमर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं, इस मामले पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साइबर सेल को भी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

और पढ़े  सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

    सागर जिले के थाना बंडा एवं विनायका क्षेत्र के जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की गिरफ्तारी के…

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पथराव, कई वाहनों को बनाया निशाना, 2 यात्री घायल

    मध्यप्रदेश के मंदसौर, रतलाम और झाबुआ जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर झाबुआ और रतलाम के बीच रात में यात्रा करना सुरक्षित नहीं रह गया है। एक्सप्रेस-वे पर कई…