ब्लड मून.. आप भी देखना चाहते हैं पूर्ण चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा तो यूकॉस्ट देगा यहां मौका

Spread the love

 

द्भुत खगोलीय घटना ब्लड मून को अगर आप भी देखना चाहते हैं तो झाझरा स्थित उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) पहुंच सकते हैं। सात सितंबर को यहां शाम सात से रात एक बजे तक टेलिस्कोप से पूर्ण चंद्रग्रहण देखने का मौका मिलेगा। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि यह सिर्फ खगोल विज्ञान का विषय नहीं बल्कि हमारे और ब्रह्मांड के बीच गहरे संबंध को महसूस करने का अवसर है।

हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इस अनोखे पल को देखें, समझें और ब्रह्मांड की सुंदरता को महसूस करें। इसमें वैज्ञानिकों के साथ आमजन, परिवारों और बच्चों को भी चंद्र ग्रहण की हर अवस्था को सुरक्षित रूप से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के समन्वयक एवं आंचलिक विज्ञान केंद्र देहरादून के प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश नौटियाल ने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण में चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में चला जाता है। परंतु पूरी तरह अदृश्य होने के बजाय यह लालिमा लिए चमकने लगता है। क्योंकि पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की किरणों को मोड़कर केवल लाल–नारंगी प्रकाश को चंद्रमा तक पहुंचाता है। 

चंद्र ग्रहण देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं
यह दृश्य बेहद मोहक और अद्भुत होता है। खास बात यह है कि चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है। यूकॉस्ट की विशेषज्ञ टीम ग्रहण के हर चरण की जानकारी देगी। सवालों के जवाब देगी और वैज्ञानिक तथ्यों के साथ–साथ प्राचीन पौराणिक कथाओं से जुड़े रोचक पहलुओं पर भी प्रकाश डालेगी। कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरू होगा। मुख्य ग्रहण अवधि रात नौ बजे से एक बजे तक रहेगी।

और पढ़े  हल्द्वानी- एई को घेरकर पीटा, चेन लूटने का आरोप, पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को हिरासत में लिया

डॉ. नौटियाल ने सभी से अनुरोध किया है कि वे हल्का गरम कपड़ा या शॉल साथ लाएं। रात ठंडी हो सकती है। जल्दी पहुंचें, अच्छे देखने की जगह पाएं और खगोल विज्ञान से जुड़े प्रश्न जरूर पूछें। यदि कैमरा है तो ट्राइपॉड लेकर आएं ताकि लालिमा लिए चंद्रमा के खूबसूरत दृश्य को आप कैद क


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love