Blast:- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली बड़ी सफलता, ISI से जुड़े तीन से ज्यादा आतंकी उत्तर भारत से गिरफ्तार

 

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े थे। पकड़े गए सभी आतंकी उत्तर भारत के रहने वाले हैं।

 

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से हुई हैं। इस मामले में ज्यादा जानकारी पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही सामने आ पाएगी।

 

दिल्ली में 10 नवंबर को हुआ था धमाका
दिल्ली में बीते 10 नवंबर को ही लाल किले के पास धमाका हुआ था। इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस घटना में कई वाहन भी जलकर खाक हो गए थे। इस धमाके के बाद जब जांच हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। इस धमाके के पीछे कई डॉक्टरों की चेन सामने आई थी, जिनके तार आतंकवाद के आकाओं से जुड़े थे।

इसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी में कई डॉक्टरों को देशभर से गिरफ्तार किया गया था। जिस कार के जरिये लाल किले के पास धमाका किया गया था, उसे भी एक डॉक्टर ही चला रहा था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद से दिल्ली पुलिस आतंकवाद के मुद्दे पर काफी अलर्ट मोड में है और आतंकियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है।

और पढ़े  दिल्ली: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि दिल्ली में जो धमाका हुआ था, उसमें शामिल आतंकियों के आपस में संबंध अच्छे नहीं थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि उमर कश्मीर में बुरहान वानी और जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी बनना चाहता था। वहीं फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में पकड़े गए सभी आतंकी अल-कायदा (एक्यूआईएस) की विचारधारा से प्रभावित थे। उमर के बारे में खबर आई थी कि वह आईएसआईएस और जैश की विचारधारा से प्रभावित था।

  • Related Posts

    दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

    दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत के साथ राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। 75 वर्षीय नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित…

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…