भारत में पहले ही दिन ब्लैक पैंथर ने कमाए 12.5 करोड़, ऐसा रहा कारोबार

Spread the love

बॉक्स ऑफिस के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। इस दिन सिनेमाघरों में नई फिल्में दस्तक देती हैं और पहले ही दिन कमाल कर जाती हैं। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ। अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर की फिल्म ‘ऊंचाई’ पहले दिन अपने बजट का दस फीसदी कमाने में नाकामयाब रही। वहीं, सामंथा रुथ प्रभु अभिनीत ‘यशोदा’ की ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई हुई। हालांकि, शुक्रवार को जिस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की वह है हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’। इस फिल्म का क्रेज भारतीयों में इस कदर है कि इसने पहले ही दिन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
बर्फीले पहाड़ों के बीच रोमांच और हौसले की कहानी सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। आलम यह हुआ कि 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर की इस फिल्म को पहले दिन मात्र दो करोड़ रुपये की कमाई से संतुष्ट होना पड़ा। यानी फिल्म ओपनिंग डे पर 10 फीसदी तक का कारोबार नहीं कर पाई। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि वर्ड ऑफ माउथ के जरिए कुछ दिन बाद फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है। सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘यशोदा’ देखने वाले सोशल मीडिया पर फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। उन्हें इस एक्शन और इमोशन से भरपूर फिल्म में सामंथा की एक्टिंग की काफी पसंद आ रही है। जिसका आलम यह हुआ कि 30-35 करोड़ के बजट में बनी ‘यशोदा’ ओपनिंग डे दस फीसदी कमाने में कामयाब रही। जी हां, अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

और पढ़े  रणवीर सिंह को धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में कोर्ट से राहत, पुलिस को दिया सख्त कदम नहीं लेने का निर्देश

हॉलीवुड की फिल्म ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने आते ही सभी भारतीय फिल्मों को पटखनी दे दी है। सामने आ रहे आंकड़ों के मुताबिक 1250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। यूंं तो ब्लैक पैंथर की कमाई फिल्म के बजट के हिसाब से काफी कम है। लेकिन, भारत में कमाई कर रही अन्य फिल्मों के मुताबिक इसकी कमाई काफी ज्यादा है।


Spread the love
  • Related Posts

    रणवीर सिंह को धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में कोर्ट से राहत, पुलिस को दिया सख्त कदम नहीं लेने का निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveगोवा में आयोजित इफ्फी 2025 में रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ के एक सीन की नकल की थी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल…


    Spread the love

    राजपाल Case: राजपाल यादव मामले पर सामने आया पत्नी का बड़ा बयान, हफ्ते भर बाद मदद को आगे आए सलमान

    Spread the love

    Spread the love     चेक बाउंस मामले में जेल गए राजपाल यादव की मदद के लिए अब पूरा बॉलीवुड आगे आया है। एक दिन पहले सोनू सूद ने सोशल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *