भाजपा का 43वां स्थापना दिवस आज: स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया मूल मंत्र

Spread the love

भाजपा का 43वां स्थापना दिवस आज: स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया मूल मंत्र

6 अप्रैल 1980 को गठित हुई भाजपा आज अपना 43वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं को लगातार आगे बढ़ते रहने का संकल्प दिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सेवा के अपने मूल मंत्र को अपनाते हुए देश की जनता की सेवा में लगातार जुटे रहने की बात कही। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन के जरिए न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का काम किया, बल्कि इसी के माध्यम से 2024 लोकसभा चुनाव का एजेंडा भी सेट कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव के सहारे यह कहा कि उन्हें भक्ति और उदारता का पर्याय माना जाता है, लेकिन जब उन्हें राक्षसों का वध करना होता था, तब वे कठोर भी हो जाते थे। इसके माध्यम से उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए आगे बढ़ने की बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात ऐसे अवसर पर कही है जब विपक्षी दल केंद्रीय जांच एजेंसियों की भूमिका पर लगातार प्रश्न खड़ा कर रहे हैं।

उनका आरोप है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग राजनीतिक बदले के कारण किया जा रहा है। लेकिन इसी मद में सर्वोच्च न्यायालय में 14 विपक्षी दलों का दावा कमजोर होने से भाजपा को और ज्यादा ताकत मिली है। अब यह माना जा सकता है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध और ज्यादा कठोर रुख अपनाएगी और अगले लोकसभा चुनाव में इसे अपनी उपलब्धि बताते हुए जनता के बीच जाएगी।

और पढ़े  फार्महाउस की अवैध पार्टी में नेताओं और व्यापारियों का लगा जमघट, पुलिस ने जब्त किया नशीला पदार्थ

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके सेवा भाव को भगवान हनुमान की तरह बताते हुए कहा कि उनके लिए कोई कार्य असंभव नहीं है। वे जनता के बीच जाएं और सेवा भाव के जरिए जनता की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि भारत आज अपनी शक्ति का अनुभव कर चुका है और वह लगातार आगे बढ़ने के प्रयास कर रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा पूरी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। देश के कोने-कोने तक उसके कार्यकर्ता सेवाभाव में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज 1.80 लाख शक्ति केंद्र और 8.40 लाख बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक हर कोने तक पहुंच चुकी है।


Spread the love
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *