सब उठा ले गए- भाजपा विधायक रविंद्र नेगी ने पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया पर लगाया बड़ा आरोप, जानें क्या-क्या हुआ चोरी

 

 

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी (रवि नेगी) ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया है। मौजूदा विधायक ने एमएलए दफ्तर का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मनीष सिसोदिया विधानसभा कैंप कार्यालय से एसी, टीवी, टेबल और कुर्सी चोरी करके ले गए हैं।

भाजपा विधायक रविंद्र नेगी ने अपने आधिकारिक एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी से पटपड़गंज के पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया ने चुनाव से पहले ही अपना असली चेहरा दिखा दिया था। विधानसभा कैंप कार्यालय से जिसमें एसी, टीवी, टेबल, कुर्सी और पंखे जैसे सामान चुराए गए।

विधायक रविंद्र नेगी ने आगे लिखा कि इनकी भ्रष्टाचार की हदें अब भी पार नहीं हुईं। अब ये अपनी असलियत और चोरी छिपाने की राजनीति में माहिर हो गए हैं। हम जनता के हक की रक्षा करेंगे और ऐसे भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करेंगे। आगे कहा कि हम इस मामले में मनीष सिसोदिया को कानूनी नोटिस भेजने वाले हैं।

दिल्ली में करीब 26 साल बाद भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। ऐसे में चुनाव परिणाम आने के बाद भी भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा ने इस बार जीत दर्ज की। रविन्द्र सिंह नेगी ने आम आदमी पार्टी के अवध ओझा को 28072 वोट से हरा दिया। दरअसल, पटपड़गंज विधानसभा सीट दिल्ली की चर्चित विधानसभा सीटों में से एक थी। पिछली बार इस सीट से दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विधायक थे।
और पढ़े  दिल्ली: राजेंद्र नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद, लिखी जान देने की वजह
  • Related Posts

    दिल्ली: PM मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में ‘चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा ‘गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद से मुलाकात के बाद लोगों ने मुझे…

    विधान परिषद चुनाव 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान जारी

    उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4…