भाजपा ने विधायक किरण सिंह देव को बनाया छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष,नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू

Spread the love

भाजपा ने विधायक किरण सिंह देव को बनाया छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष,नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू

छत्तीसगढ़ में किरण सिंह देव को भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किरण सिंह देव को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने अरूण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद जगदलपुर से विधायक किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान सौंपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया है। वहीं, कांग्रेस ने बस्तर के ही सांसद दीपक बैज को दोबारा अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस पार्टी दीपक बैज को बस्तर की बुलंद आवाज के रूप में प्रजेंट कर रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी काट के तौर पर अब भारतीय जनता पार्टी ने यह कदम उठाया है।
किरण सिंह देव जगदलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। वे महापौर भी रह चुके हैं। पेशे से अधिवक्ता किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। वे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहने के अलावा भाजाप के जिला अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री और प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे।
किरण देव को संगठन में लंबा अनुभव है, जिसके कारण उन्होंने जगदलपुर की गुटबाजी खत्म करते हुए चुनाव जीता। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

और पढ़े  अमित जोगी को HC से झटका, जग्गी हत्याकांड में आया फैसला, 3 सप्ताह में करना होगा सरेंडर

Spread the love
  • Related Posts

    जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the love   2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने…


    Spread the love

    अमित जोगी को HC से झटका, जग्गी हत्याकांड में आया फैसला, 3 सप्ताह में करना होगा सरेंडर

    Spread the love

    Spread the loveछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को बड़ा झटका लगा है। जग्गी हत्याकांड मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अमित जोगी को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *